नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और दिल्ली समेत ज्यादातर राज्यों ने अपने यहां तमाम पाबंदियां लगा दीं हैं। बावजूद कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना संक्रमित नए मरीजों का आंकड़ा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। देश में आज यानी शनिवार को 1.45 लाख नए मरीज मिले हैं। वहीं 794 मरीजों की कोरोना वायरस से जान चली गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,''भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,45,384 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,32,05,926 हुई। 780 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,68,436 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,46,631 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,19,90,859 है।देश में कुल 9,80,75,160 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।