कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पांचवें चरण के लिए दिनाजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि,''पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद SIT बनेगी और गरीबों का पैसा जो ले गए हैं, उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा सरकार करेगी| जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद, भ्रष्टाचार में लूटी गई पाई-पाई को बंगाल सरकार के खाते में वापस लाने का काम किया जाएगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि,'''दीदी हर समय भतीजे की चिंता करती है|''मेरा अभिषेक कब मुख्यमंत्री बन जाए... दीदी को गरीबों की चिंता नहीं है। मोदी जी को बंगाल के गरीब की चिंता है और दीदी को भाइपो की चिंता है। उन्होंने कहा,''मैं टीएमसी के गुंडों से कहता हूं कि 2 मई को दीदी की सरकार जाने के बाद पाताल से भी ढूंढकर जेल की सलाखों के पीछे उन्हें डाला जाएगा।
बंगाल के धुपगुरी में अमित शाह ने कहा कि,''4 चरण के चुनावों में भाजपा 92 से ज्यादा सीटों पर आगे है। दीदी अपने भाषण में बंगाल से ज्यादा मेरा नाम बोलती हैं। जितनी गालियां मुझे देती हैं उसका कोई हिसाब नहीं। दीदी, अगर आप लोगों को न उकसातीं तो 4 युवाओं की मौत नहीं होती|
उन्होंने कहा कि,''सरकार बनते ही हम उत्तर बंगाल में एक एम्स बनाएंगे। सिलिगुड़ी में IT पार्क, उत्तर बंगाल में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और सिलिगुड़ी में मेट्रो भी बनाएंगे। चाय बागान के सभी मजदूरों की मजदूरी 350 रूपया प्रतिदिन की जाएगी। उत्तरी क्षेत्र में एक मेगा फूड पार्क बनाएंगे|
पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग में उन्होंने कहा कि,''गोरखा और भाजपा का गठबंधन ईश्वर ने बनाया है। भगवान ने गोरखा और भाजपा को भाई-भाई बनाकर भेजा है। कांग्रेस, कम्यूनिस्टों और TMC को गोरखाओं के बलिदान का पता नहीं है। मेरे गोरखा भाई सरहद पर भारत मां के लिए जान देने में कभी पीछे नहीं रहे|