मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अब एक ही चीज बची है है, 'भाजपा हटाओ देश बचाओ': ममता की EC से अपील-सिर्फ भाजपा की न सुनें, सभी की सुनें

दम दम: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पांचवें चरण के लिए दम दम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC नेता ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा,''मैं चुनाव…

अब एक ही चीज बची है है, 'भाजपा हटाओ देश बचाओ': ममता की EC से अपील-सिर्फ भाजपा की न सुनें, सभी की सुनें
अब एक ही चीज बची है है, 'भाजपा हटाओ देश बचाओ': ममता की EC से अपील-सिर्फ भाजपा की न सुनें, सभी की सुनें | फ़ोटो: TVL News

दम दम: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पांचवें चरण के लिए दम दम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC नेता ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा,''मैं चुनाव आयोग से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि सिर्फ भाजपा की न सुनें, सभी की सुनें, पक्षपाती न बनें|



पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि,''मैं वास्तव में दुखी और शर्मिंदा हूं। मैंने ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो बोलते समय सभी सीमाओं को लांघ जाता है। मैंने सभी धर्म के लोगों के लिए काम किया है। मैंने क्या नहीं किया है? अब एक ही चीज रह गई है, 'भाजपा हटाओ देश बचाओ'। लेफ्ट और कांग्रेस भाजपा के एजेंट हैं|





पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में हुई हिंसा में TMC के 4 कार्यकर्ता की मौत के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कूचबिहार में शनिवार को हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने तीन दिन तक किसी भी नेता के वहां जाने पर रोक लगा दी है। 



जिसके बाद रविवार को  ममता ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव आयोग को अपना नाम बदलकर 'मोदी कोड ऑफ कंडक्ट' (एमसीसी) रख लेना चाहिए। फिलहाल अब ममता 14 अप्रैल को कूचबिहार के दौरे पर जाएंगी।



मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें पीड़ित परिवारों से मिलने से रोका गया है। ममता बनर्जी ने रविवार को ट्वीट कर चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी भड़ास निकाली। ममता ने लिखा, चुनाव आयोग (ईसी) को अपना नाम बदलकर एमसीसी यानी 'मोदी कोड ऑफ कंडक्ट' रख लेना चाहिए।



ममता ने आगे लिखा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी पूरी ताकत झोंक दे, लेकिन मुझे अपने लोगों का दर्द साझा करने से इस दुनिया में कोई नहीं रोक सकता है। ममता ने कहा कि मुझे कूच बिहार में तीन दिनों के लिए अपने भाइयों और बहनों से मिलने से रोक सकते हैं, लेकिन मैं चौथे दिन वहां पहुंचूंगी। मैं 14 अप्रैल को पीड़ित परिवारों से मिलूंगी, मुझे कोई नहीं रोक पाए




कूचबिहार में हुई घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि,ये नरसंहार है। वो उनको पैर या शरीर के निचले हिस्से में गोली मार सकते थे लेकिन सब गोलियां उन्हें गर्दन या छाती में लगीं| बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को हुए चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार के सितालकुची में फायरिंग हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद चुनाव आयोग ने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में 72 घंटे तक किसी भी नेता के प्रवेश पर रोक लगा दी। यही नहीं आयोग ने अगले चरण यानी पांचवें दौर के मतदान से 72 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार बंद करने का फरमान भी जारी कर दिया। चुनाव आयोग के इस फैसल से ममता बनर्जी खासा नाराज हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।