मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

केंद्रीय सुरक्षा बलों के खिलाफ दिए बयान को लेकर EC ने ममता को भेजा नोटिस, कल तक मांगा जवाब

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने फिर से नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को 28 मार्च और 7 अप्रैल को केंद्रीय सुरक्षा बलों के खिलाफ दिए उनके बयान को लेकर उन्…

केंद्रीय सुरक्षा बलों के खिलाफ दिए बयान को लेकर EC ने ममता को भेजा नोटिस, कल तक मांगा जवाब
केंद्रीय सुरक्षा बलों के खिलाफ दिए बयान को लेकर EC ने ममता को भेजा नोटिस, कल तक मांगा जवाब | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने फिर से नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को 28 मार्च और 7 अप्रैल को केंद्रीय सुरक्षा बलों के खिलाफ दिए उनके बयान को लेकर उन्हें नोटिस भेजा और 10 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है।




पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुरक्षा बलों पर बीजेपी की मदद करने और वोटरों को मतदान करने से रोकने के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को नोटिस भेज कर कल तक जवाब देने को कहा है। 




इससे पहले चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की CM और TMC नेता ममता बनर्जी द्वारा 3 अप्रैल को दिए गए बयान के संबंध में नोटिस जारी कर 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा था।  उन्होंने बयान में मुस्लिम मतदाताओं से अपील की थी कि वे अपने वोट को विभिन्न पार्टियों के बीच विभाजित न होने दें और TMC को वोट दें।





बता दें कि ममता बनर्जी ने मतदाताओं को चौकन्ना रहने की सलाह देते हुए कहा था कि केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवान गांवों में लोगों को डराने-धमकाने पहुंच सकते हैं। हुगली जिले के बालागढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बल अमित शाह द्वारा संचालित केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर काम कर रहे हैं।बनर्जी ने कहा कि राज्य पुलिस बल को चौकन्ना रहना चाहिए और दिल्ली के सामने झुकना नहीं चाहिए।




वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वह सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं को बांटने के किसी भी प्रयास के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी और चुनाव आयोग चाहे तो उन्हें दस कारण बताओ नोटिस भेज दे, लेकिन इनसे वह अपना रुख नहीं बदलेंगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।