मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने ली कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज, बोले-कोरोना से जंग, हर प्रयास के संग

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के पंडित जव…

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने ली कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज, बोले-कोरोना से जंग, हर प्रयास के संग
छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने ली कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज, बोले-कोरोना से जंग, हर प्रयास के संग | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली  डोज़ लगवाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर कोविड-19 से बचाव के टीके का पहला डोज लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया,''Vaccinated...कोरोना से जंग हर प्रयास के संग|





इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर.के. सिंह, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल मौजूद थीं।




गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कमला साहू के साथ रायपुर मेडिकल कॉलेज पहुँचकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि शासन द्वारा फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को प्राथमिकता क्रम में निःशुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। गृह मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे पात्रता अनुसार टीका अवश्य लगवाएं।




मंत्री साहू ने बताया कि टीका लगाने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 संक्रमण के दिशा-निर्देशों का सभी लोग कड़ाई से पालन करें। लॉक डाउन में अनावश्यक बाहर न निकलें, मास्क अनिवार्य रूप से पहने, साबुन और सैनिटाइजर से हाथ धोते रहें, भीड़ वाली जगहों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कुछ भी लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें और अपना कोविड जाँच अवश्य कराये। उन्होंने कहा है कि सभी के सहयोग से ही हम कोरोना को हरा पाएंगे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।