मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बगाल चुनाव: कूचबिहार की घटना पर PM मोदी ने EC से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा, बोले- आप अकेली नहीं जाएंगी ममता दीदी...

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के तहत सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया जारी है| बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान में आज 44 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। चौथे चरण के मतदान के साथ ही हिंसा किए…

बगाल चुनाव: कूचबिहार की घटना पर PM मोदी ने EC से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा, बोले- आप अकेली नहीं जाएंगी ममता दीदी...
बगाल चुनाव: कूचबिहार की घटना पर PM मोदी ने EC से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा, बोले- आप अकेली नहीं जाएंगी ममता दीदी... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के तहत सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया जारी है| बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान में आज 44 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। चौथे चरण के मतदान के साथ ही हिंसा किए जाने की बात भी सामने आने लगी है। कूचबिहार में 4 की मौत हो गई| 4 लोग घायल हुए हैं| इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी जनसभा को संबोधित किया| 




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''इस बीच कूचबिहार में जो हुआ है, वो बहुत दुखद है। जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके निधन पर दुख जताता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। बीजेपी के पक्ष में जनसमर्थन देख कर दीदी और उनके गुंडों की बौखलाहट बेकाबू होती जा रही है| अपनी कुर्सी जाते देख, दीदी इस स्तर पर उतर आई हैं। लेकिन मैं दीदी को, टीएमसी को, उनके गुंडों को, साफ-साफ कह देना चाहता हूं। दीदी और टीएमसी की मनमानी बंगाल में नहीं चलने दी जाएगी। मेरा चुनाव आयोग से आग्रह है कि कूचबिहार में जो हुआ, उसके दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो|





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''दीदी ये हिंसा, लोगों को सुरक्षा बलों पर आक्रमण करने के उकसाने के तरीके, चुनाव प्रक्रिया में रोड़े अटकाने के तरीके आपको नहीं बचा पाएंगे। आपके 10 साल के कुकर्मों से ये हिंसा आपकी रक्षा नहीं कर सकती है| दीदी आप बंगाल के लोगों की भाग्य विधाता नहीं हैं, बंगाल के लोग आपकी जागीर नहीं हैं। बंगाल के लोगों ने तय कर दिया है कि आपको जाना ही होगा। बंगाल की जनता आपको निकाल कर ही दम लेने वाली है। आप अकेली नहीं जाएंगी, आपके पूरे गिरोह को जनता हटाने वाली है|




मैंने सोशल मीडिया में एक वीडियो देखा जिसमें दीदी के करीबी, बंगाल के टूरिज्म मिनिस्टर और यहां पास के विधायक लोगों को धमका रहे थे। उन्होंने कहा कि BJP को वोट दिया तो लोगों को उठाकर बाहर फेंक दिया जाएगा। ये सब कुछ कैमरे में कैद है, ये गुंडागर्दी खुलेआम है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी



दीदी और TMC के नेताओं की सोच क्या है ये अब खुलकर सामने आ रहा है। एक वीडियो सामने आया है जिसमे दीदी की करीबी एक नेता ने अनुसूचित जाति के लोगों का बहुत बड़ा अपमान किया है, उन्होंने कहा कि बंगाल में जो अनुसूचित जाति है, वो समुदाय भिखारियों की तरह व्यवहार करती है: पीएम मोदी




दीदी अपनी रैलियों में अपने छप्पा भोट गैंग को ट्रेनिंग देने लगी हैं कि सुरक्षा बलों का घेराव कैसे करना है, कैसे उनको पीटना है और कैसे बूथ पर हमला करना है। देश के बहादुर सुरक्षा बल आतंकवादियों, नक्सलियों से नहीं डरते तो आपके पाले-पोसे गुंडों और आपकी धमकियों से डरेंगे क्या? :PM









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।