मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने की घोषणा

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए उम्मीदवार के होंगे| दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद भाजपा के राष…

बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने की घोषणा
बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने की घोषणा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए उम्मीदवार के होंगे|  दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऐलान कर दिया है|  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा,'' NDA की ओर से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ होंगे|



आज भाजपा मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक हुई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजद रहे|



इससे पहले, आज ही मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल,हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। धनखड़ ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट की थी| 



उपराष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त को होना है| 19 जुलाई तक उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इच्छुक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं| 20 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी| उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र 22 जुलाई तक वापस ले सकेंगे|



उपराष्ट्रपति का चुनाव के लिए 6 अगस्त को मतदान होगा | 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनने के लिए दिन में 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किए जाएंगे| वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी और चुनाव के परिणाम भी आएंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।