नई दिल्ली: भारत में सोमवार यानी 14 दिसंबर की सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में 27,071 नए COVID-19 केस दर्ज हुए हैं|इस अवधि में 336 लोगों की मौत हुई है|इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 98,84,100 हो चुके हैं|वहीं, अब तक देश में कोरोना से कुल 1,43,355 मौतें हो चुकी हैं|
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,''भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 27,071 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 98,84,100 हुई। 336 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,43,355 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,52,586 है। 30,695 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 93,88,159 हुई।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,''कल(13 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 15,45,66,990 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,55,157 सैंपल कल टेस्ट किए गए|