मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

इंदौर में 2 महिलाओं समेत 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत: दो मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 7 लोग; जांच के आदेश

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार/शनिवार की दरमियानी रात भीषण हादसा हो गया हैं| इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में एक दो मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई| जबकि 11…

इंदौर में 2 महिलाओं समेत 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत: दो मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 7 लोग; जांच के आदेश
इंदौर में 2 महिलाओं समेत 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत: दो मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 7 लोग; जांच के आदेश | फ़ोटो: TVL News

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार/शनिवार की दरमियानी रात भीषण हादसा हो गया हैं| इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में एक दो मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई| जबकि 11 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है,''आग इतनी भीषण थी की इसके चपेट में कई लोग आ आगये।घटना शनिवार तड़के तीन बजे के आसपास हुई। इंदौर के पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी की हादसे में अब तक सात लोगों की मृत्यु हो गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 



इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया , इंदौर में दो मंजिला इमारत में आग लगने से सात लोगों की मृत्यु हुई है| मृतकों की पहचान आशीष, आकांक्षा, गौरव, नीतू सिसोदिया, ईश्वर सिसोदिया के तौर पर हुई है|  वहीं बाकी लोगों की पहचान की जा रही है| हादसे में फिरोज, मुनिरा, विशाल, हर्षद और सोनाली घायल हुए हैं|



शिवराज ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर आग की घटना में मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच कराने और लापरवाही बरतने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं।



इस घटना की जाँच में जो भी दोषी पाये जाये , उन पर कड़ी कार्यवाही हो: पूर्व सीएम कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया | कमलनाथ ने ट्वीट किया,''मध्यप्रदेश के इंदौर में स्वर्ण बाग कॉलोनी में एक इमारत में हुए अग्निकांड में 7 लोगों की मृत्यु और 5 लोगों के घायल होने की ह्रदयविदारक घटना घटी है। पीड़ित परिवारो के प्रति शोक संवेदनाएँ। इस घटना की जाँच में जो भी दोषी पाये जाये , उन पर कड़ी कार्यवाही हो। पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद हो , घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।