मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

जौनपुर में हत्या के बाद बवाल: अंडे की दुकान पर आपस में भिड़े तीन दोस्त, मारपीट में एक ने पहलवान दोस्त को चाकू घोंप मार डाला, हत्या के बाद बाजार में हिंसा, पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर के थाना गौराबादशाहपुर अंतर्गत धर्मापुर बाजार में शुक्रवार की शाम करीब 06:30- 7:00 बजे अंडे की दुकान पर अंडे खाते समय तीन दोस्त आपस में भिड़ गए। तभी एक ने अंडे की दुकान प…

जौनपुर में हत्या के बाद बवाल: अंडे की दुकान पर आपस में भिड़े तीन दोस्त, मारपीट में एक ने पहलवान दोस्त को चाकू घोंप मार डाला, हत्या के बाद बाजार में हिंसा, पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी
जौनपुर में हत्या के बाद बवाल: अंडे की दुकान पर आपस में भिड़े तीन दोस्त, मारपीट में एक ने पहलवान दोस्त को चाकू घोंप मार डाला, हत्या के बाद बाजार में हिंसा, पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी | फ़ोटो: TVL News

जौनपुर:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर के थाना गौराबादशाहपुर अंतर्गत धर्मापुर बाजार में शुक्रवार की शाम करीब 06:30- 7:00 बजे अंडे की दुकान पर अंडे खाते समय तीन दोस्त आपस में भिड़ गए। तभी एक ने अंडे की दुकान पर रखे चाकू से अपने दोनों दोस्तों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रुप से घायल हुआ है। उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। खुद हमलावर भी घायल है। 



मौत की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में पहलवानों और ग्रामीणों ने प्रसाद तिराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस जब तक घटना को समझ पाती ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी और एंबुलेंस में आग लगा दी। पत्थरबाजी और आगजनी में SO देवानंद रजक सहित दर्जनों पुलिसकर्मियों को चोटें आ गईं। देर रात DM मनीष कुमार वर्मा और SSP अजय साहनी ने पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया।



जौनपुर पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया, थाना गौराबादशाहपुर के अंतर्गत एक मामला सामने आया है जिसमें 3 लड़कों के बीच एक अंडे की दुकान पर लड़ाई हुई। एक लड़के की लड़ाई में चाकू लगने से मृत्यु हो गई। बाकी 2 लड़कों को हल्की चोटें आई थी, दोनों को गिरफ़्तार किया गया| 



इसके बाद क्षेत्र में सड़क पर जाम लगाकर कुछ गाड़ियों पर पथराव भी किया गया था, जिसमें मुख्य भूमिका ग्राम प्रधान जयहिंद यादव की निकलकर सामने आई। उसे और 3 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। अब स्थिति सामान्य है|



गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में अखाड़ा है। ठकुरची गांव का रहने वाला बादल यादव भी यहां पहलवानी के दांव-पेंच सीखता था। शुक्रवार की शाम 6 बजे वह अपने दोस्त उत्तरगांवा के अंकित यादव और कबिरुद्दीनपुर के गोलू राय के साथ अखाड़े से वापस अपने घर लौट रहा था। लेकिन बाजार में तीनों अंडा खाने लगे। अंडे की दुकान पर ही तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।



तीनों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच गोलू राय ने अंडे की दुकान पर रखे चाकू से हमला किया। गोलू ने बादल को जमीन पर गिराकर उसके पेट में ताबड़तोड़ वार किए। इससे उसकी आंत बाहर आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अंकित के पीठ में 7 बार चाकू से हमला किया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। मारपीट में गोलू भी घायल हुआ।



तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां बादल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकित को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। गोलू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 8 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।