मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जबलपुर में सास और पति से प्रताड़ित महिला 'ज़हर खाकर' पहुंची पुलिस कार्यालय, हड़कंप; अधिकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला ज़हर खाकर पुलिस कार्यालय पहुंची| महिला ने ससुरालवालों पर अत्याचार का आरोप लगाया है। पुलिस कार्यालय पहुंचने के बाद महिला बेहोश होकर गिर गई। उस पर लोगों की नज…

जबलपुर में सास और पति से प्रताड़ित महिला 'ज़हर खाकर' पहुंची पुलिस कार्यालय, हड़कंप; अधिकारियों ने पहुंचाया अस्पताल
जबलपुर में सास और पति से प्रताड़ित महिला 'ज़हर खाकर' पहुंची पुलिस कार्यालय, हड़कंप; अधिकारियों ने पहुंचाया अस्पताल | फ़ोटो: TVL News

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला ज़हर खाकर पुलिस कार्यालय पहुंची| महिला ने ससुरालवालों पर अत्याचार का आरोप लगाया है। पुलिस कार्यालय पहुंचने के बाद महिला बेहोश होकर गिर गई। उस पर लोगों की नजर पड़ी, तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। महिला अपने ससुराल वालों की प्रताडऩा के चलते मंगलवार को एसपी कार्यालय जनसुनवाई में अपनी व्यथा बताने के लिए पहुंची थी। लेकिन वह पहुंचते ही जमीन पर गिरकर तड़पने लगी, जिससे मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त महिला ने जहर खा लिया है। 



उसका कहना था कि उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जबकि ससुराल वाले उस पर हर सितम कर रहे हैं। इसलिए वह जीना नहीं चाहती। जहर खाने की बात जैसे ही आला अधिकारियों तक पहुंची उन्होंने आनन फानन में एम्बुलेंस बुलवाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं ससुराल वालों पर मामला दर्ज करने के लिए भी आदेशित कर दिया गया है।



DSP ने कहा, "इनकी सास और पति इन्हें परेशान करते हैं इनका केस परामर्श केंद्र में जा चुका है। फिल्हाल इन्हें विक्टोरिया अस्पताल में भेजा गया है।"



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्??िण/अपराध गोपाल खाण्डेल ने बताया कि संगीता पटेल पति अमर पटेल निवासी साईं विहार कालोनी सुहागी निवासी है। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस कार्यालय में अपने पति, सास, एवं ननद के द्वारा मारपीट एवं परेशान करने सम्बंधी शिकायत लेकर पहुंची थी। उसने चर्चा के दौरान बताया कि काफी परेशान हूं और यहां चूहा मार दवा घर से खाकर आई हूं। उसकी शिकायत की सुनवाई करने से पहले तत्काल 108 एम्ब्यूलेंस से महिला प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक के साथ विक्टोरिया अस्पताल उपचार के लिए भिजवा दिया गया। साथ ही संगीता पटेल की शिकायत पर सीएसपी अधारताल को तत्काल सख्त वैधानिक कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर कोण से जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी


https://www.thevirallines.net/india-news-amtech-company-did-a-scam-of-25-thousand-crores-congress-demands-cbi-probe-into-amtek-insolvency


महिला ने सुनाई अपनी पीड़ा

महिला ने बताया,''पति ने मुझे घर से बेघर कर दिया। सास और ननद ने मारा। 5 दिन से 9 साल के बेटे के साथ इधर-उधर भटक रही हूं। पुलिस के पास गई तो वहां मेरा मजाक उड़ाया गया। CM हेल्पलाइन पर सुनवाई नहीं हुई। अब मेरे पास कोई चारा नहीं बचा था। मजबूरन जहर खाना पड़ा। पति और ससुरालवालों से परेशान होकर पहुंची थी। ससुरालवाले पांच दिन से घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। मैं 12 बजे के करीब एसपी कार्यालय पहुंची थी। वहां लंबी लाइन थी। पता चला कि कोई सुनवाई के लिए बैठा ही नहीं है। एसपी की जनसुनवाई में आते समय रास्ते में जहर खा लिया था।


https://www.thevirallines.net/india-news-biggest-scam-in-banking-history-gujarat-abg-shipyard-defrauded-banks-of-rs-22842-crore


संगीता ने अधारताल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि वह शिकायत लेकर सोमवार को अधारताल थाने गई थी। वहां पुलिस शिकायत लेना तो दूर उसका मजाक उड़ाते हुए हंस रही थी। उसने पूर्व में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। उसे भी दबाव डालकर बंद करा दिया। जब कहीं नहीं सुनवाई हो रही है, तो क्या करती।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


बेहोश होने के बाद लोगों को पता चला

महिला एसपी से मिलकर शिकायत करने पहुंची थी। लाइन में लगकर इंतजार कर रही संगीता अचानक उलटी करते हुए बेहोश हो गई, तो हड़कंप मच गया। महिला आरक्षक दौड़कर पहुंची। उसके चेहरे पर पानी का छींटा मारा गया। तब होश आया। इसके बाद उसने जहर खाने की बात कही। इसके बाद उसे विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया गया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।