प्रयागराज: प्रयागराज के करछना में 16 मार्च को हुए मंगला प्रसाद पांडेय हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार की शाम खुलासा कर दिया। हत्या की साजिश फतेहगढ़ जेल में बंद शातिर अपराधी लवकुश पांडेय उर्फ राजा पांडेय और विद्याकांत विश्वकर्मा ने मिलकर रची थी। शातिरों ने भाड़े के हत्यारों का इंतजाम किया। पहले तो मंगला प्रसाद पांडे को कार से रौंदने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया। इस पर पेचकस से ताबड़तोड़ 19 वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल 7 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का खुलासा करने में लगी टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपए का इनाम भी दिया है।
16 मार्च को जनपद फतेहगढ़ जेल में निरूद्ध सातिर अपराधी लवकुश पाण्डेय उर्फ राजा पाण्डेय पुत्र चन्द्रमा प्रसाद पाण्डेय नि0 वीरपुर थाना करछना प्रयागराज व जेल में ही निरुद्ध विद्याकान्त विश्वकर्मा ने पूर्व नियोजित षड़यंत्र के तहत अपने भाई कमलेश पाण्डेय व पिता चन्द्रमा प्रसाद पाण्डेय व साले राहुल द्विवेदी व ससुर राजधर द्विवेदी व भाड़े के हत्यारो ने मंगला प्रसाद पाण्डेय की बाईक में क्वाइलस कार से पहले टक्कर मार कर घायल कर तथा उसी गाड़ी में लादकर पेचकस गोद-गोद कर हत्या करा दी थी। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय पर दिनांक 17 मार्च को FIR पंजीकृत किया गया था।
प्रयागराज के SSP अजय कुमार ने बताया कि ,''थाना करछना के अंतर्गत 16 मार्च को दुर्घटना का रूप देते हुए एक गाड़ी से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में 8 नामजद अभियुक्त वांछित थे। 7 अपराधियों को गिरफ़्तार किया गया है|
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 16 मार्च, 2022 को फतेहगढ़ जेल में बंद शातिर अपराधी लव कुश पांडे उर्फ राजा पांडे पुत्र चंद्रमा प्रसाद पांडे निवासी बीरपुर थाना करछना ने जेल में ही बंद विद्याकांत विश्वकर्मा के साथ मिलकर मंगला प्रसाद पांडे की हत्या की साजिश रची थी।
जेल में बंद विद्या कांत विश्वकर्मा ने अपने भाई कमलेश पांडे व साले राहुल द्विवेदी, ससुर राजधर द्विवेदी के साथ मिलकर भाड़े के हत्यारों का इंतजाम किया था। मंगला प्रसाद पांडे एक मुकदमें में वादी थे और उसका जल्द फैसला आने वाला था। यही कारण है कि फैसला आने से पहले ही उसकी हत्या की साजिश रच डाली गई। उसे रास्ते से हटाने के लिए भाड़े के हत्यारों को 90 रुपए एडवांस भी दिए गए थे। यही कारण है कि पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत विद्याकांत विश्वकर्मा ने उसकी हत्या की साजिश रची थी।
पहले बाइक में क्वालिश कार से टक्कर मारी थी
16 मार्च 2022 को मंगला प्रसाद पांडेय अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे। वह अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचे थी तभी पीछे से क्वालिश कार से उसे रौंदने की कोशिश की गई। हत्यारों ने देखा कि टक्कर मारने के बाद भी मंगला प्रसाद पांडेय की मौत नहीं हुई है। इसके बाद पेचकस से ताबड़तोड़ 19 बार वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया । इस संबंध में 17 मार्च को करछना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इनकी हुई गिरफ्तारी
28 मार्च को पुलिस ने मुकदमें में नामजद राज धर द्विवेदी पुत्र केशव प्रसाद निवासी मसिका औद्योगिक थाना क्षेत्र प्रयागराज, महेंद्र पटेल, सचिन पटेल, सचिव यादव, विजय यादव, अनुज तिवारी और राहुल वाल्मीकी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त सचिन पटेल की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है।
किस तरह से शामिल थे ये अपराधी
1- राजधर द्विवेदी पुत्र स्व) केशवप्रसाद निवासी मसिका थाना औक्षेत्र प्रयागराज उम्र लगभग 57 वर्ष (नामजद) यह अभियुक्त राजा पाण्डेय का ससुर है। इसके लड़के राहुल द्विवेदी द्वारा हत्या करने के लिए रूपयो की व्यवस्था की थी तथा शुरू से लेकर अंत तक भाड़े से लाये गये हत्यारो के साथ रहकर घटना में सहयोग किया है।
2- महेन्द्र पटेल पुत्र स्व0 लालाराम नि0 वीरपुर थाना करछना प्रयागराज उम्र लगभग 38 वर्ष (प्रकाश में) इस अभियुक्त द्वारा क्वाइलस से आये भाड़े से लाये गये हत्यारो को अपने खेत के पास रूकवाया तथा पूरी घटना की रेकी की तथा उनके खाने पीने की व्यवस्था करायी थी।
3-सचिन पटेल पुत्र जीतलाल पटेल बभनपुर थाना लालगंज अझारा जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 19 वर्ष (प्रकाश में) इस अभियुक्त द्वारा अपने साथीयो के साथ मिलकर मृतक के गले में पेचकस से गोद गोद कर हत्या की थी जिसकी निशा देही पर आला कत्ल बरामद हुआ।
4-सचिन यादव पुत्र छोटेलाल नि0 बभनपुर थाना लालगंज अझारा जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 19 वर्ष (प्रकाश में) यह अभियुक्त अपने साथियो के साथ क्वाईलस गाड़ी में था तथा एक्सीडेन्ट के बाद मृतक को गाड़ी में लादने व हत्या करने में पूरी तरह शरीक रहा।
5-विजय यादव पुत्र अशोक कुमार नि0 अर्जुनपुर थाना लालगंज अझारा जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 21 वर्ष (प्रकाश में) यह अभियुक्त अपने साथियो के साथ क्वाईलस गाड़ी में था तथा एक्सीडेन्ट के बाद मृतक को गाड़ी में लादने व हत्या करने में पूरी तरह शरीक रहा।
6-अनुज तिवारी पुत्र राजनारायण नि0 भगौतीपुर थाना गदागंज जनपद रायबरेली उम्र लगभग 25 वर्ष (प्रकाश में) यह अभियुक्त पूरी घटना के दौरान क्वाइलस गाड़ी चला रहा था।
7.राहुल बालमिकी पुत्र रूपचन्द्र नि0 GMS रोड साईलोक कैलाशकुंज मकान नं0 7 थाना इंदिरा नगर जनपद देहरादून उत्तराखण्ड उम्र लगभग 35 वर्ष (प्रकाश में) इस अभियुक्त द्वारा हत्या के लिए रूपये अपने खाते में मंगवाया तथा घटना के बाद अभियुक्तो को रहने के लिए कमरे दिलवाया।