मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाली बीजेपी MLA शोभारानी कुशवाह ने पार्टी और सुभाष चंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरे परिवार को तबाह करने के बाद...

जयपुर: राजस्थान के धौलपुर से बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाहा ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के लिए बीजेपी ने उन्हें (शोभारानी कुशवाहा) पार्टी की प्राथम…

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाली बीजेपी MLA शोभारानी कुशवाह ने पार्टी और सुभाष चंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरे परिवार को तबाह करने के बाद...
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाली बीजेपी MLA शोभारानी कुशवाह ने पार्टी और सुभाष चंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरे परिवार को तबाह करने के बाद... | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: राजस्थान के धौलपुर से बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाहा ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के लिए बीजेपी ने उन्हें (शोभारानी कुशवाहा) पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनको 7 दिन में जवाब देने का नोटिस थमाया है।अब शोभारानी ने प्रेस नोट जारी कर बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि वो लोग 2023 में उन्हें राजनीति से बाहर करना चाहते हैं|



बीजेपी प्रत्याशी मीडिया दिग्‍गज सुभ???ष चंद्रा को वोट न देने के फैसले पर शोभारानी कुशवाहा ने कहा,''जिसने 2014 में हमारे खिलाफ पूरे देश में अपने चैनल पर झूठी अफवाह फैलाई थी और वह व्यक्ति पैसे के दम पर पूरे नंबर ना होने के बावजूद भी खुलेआम क्रॉस वोटिंग की चर्चा कर रहा था| ऐसे व्यक्ति को हमारे समर्थकों ने स्वीकार नहीं किया|




मेरे परिवार को तबाह करने के बाद.... 

बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाहा ने कहा,'2017 में धोलपुर उपचुनाव के लिए मैं और मेरा कुशवाहा समाज बीजेपी के पास नहीं गए थे, बल्कि यह लोग मेरे परिवार को तबाह करने के बाद.. जब इन को लगा कि धौलपुर जिले के साथ-साथ पूरे राजस्थान का कुशवाहा समाज बीजेपी के हाथ से निकल सकता है तो खुद चल कर के आए थे और मेरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिम्मेदार 20 बुजुर्ग और युवाओं के सामने कुछ कमिटमेंट किए थे उनमें से एक भी कमिटमेंट पूरा नहीं हुआ, तो बीजेपी हाई कमान उन महान बड़े लोगों से पूछे जो हमें बीजेपी में लेकर गए थे कि हमारे साथ ऐसा क्यों हुआ?



शोभारानी कुशवाहा का बीजेपी नेताओं पर समर्थकों को चुनाव हराने का आरोप

बीजेपी के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कुशवाहा ने कहा,''धौलपुर नगर परिषद चेयरमैन चुनाव में मेरे समर्थक और बीजेपी के जन्मजात कार्यकर्ता एवं अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग जी की बहू को बीजेपी की ओर से नगर परिषद चेयरमैन का प्रत्याशी बनाया गया था| हमारे पास में जीतने के लिए संख्या भरपूर थी, लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं ने हमारे जीते हुए बीजेपी पार्षदों को कांग्रेश को देकर कांग्रेस का चेयरमैन बनवा दिया और बीजेपी को हरा दिया | जिसकी जानकारी जयपुर से लेकर दिल्ली तक दी गई लेकिन उन बड़े नेताओं को सस्पेंड करना तो दूर की बात है उनके सामने किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उनको नोटिस भी दे सकें तो, ऐसी पार्टी में कौन सा कार्यकर्ता या नेता काम करना चाहेगा|




शोभारानी ने कहा, हाल ही में संपन्न हुए पंचायत समिति चुनाव में मैंने धौलपुर पंचायत समिति से पंचायत समिति प्रधान के लिए लोधा समाज के नवल लोधा जी को बीजेपी प्रधान प्रत्याशी बनाया था| लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं ने जानबूझकर अपने ही कार्यकर्ताओं से उसको हरवा दिया अब बताएं ऐसी स्थिति में कौन सा कार्यकर्ता या नेता काम करना चाहेगा|



सुभाष चंद्रा ने 2014 में हमारे खिलाफ पूरे देश में अपने चैनल पर झूठी अफवाह फैलाई थी, ऐसे व्यक्ति को..

विधायक शोभारानी ने आरोप लगाया कि उन्हें विश्वसनीय विधायकों में नहीं रखा गया था| उन्होंने कहा कि,''बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी केवल एक थे,...घनश्याम तिवारी जी |  हमको विश्वास पात्रों में ना रखते हुए यह बोला गया कि आप लोगों को निर्दलीय उम्मीदवार को वोट करना है और वह भी उस व्यक्ति के लिए जिसने 2014 में हमारे खिलाफ पूरे देश में अपने चैनल पर झूठी अफवाह फैलाई थी |  वह व्यक्ति पैसे के दम पर पूरे नंबर ना होने के बावजूद भी खुलेआम क्रॉस वोटिंग की चर्चा कर रहा था|  ऐसे व्यक्ति को हमारे समर्थकों ने स्वीकार नहीं किया|



2023 में राजनीति से बाहर करने की साजिश....

उन्होंने कहा कि,'बीजेपी राष्ट्रीय नेता अभी भी मेरी समाज के कुछ गुलाम प्रवृत्ति के ऐसे लालची लोगों को आगे करके समाज की एकता को तोड़कर 2023 के चुनावों में मुझे राजनीति से बाहर करना चाहते हैं|  क्योंकि इनको पता है कि शोभा रानी कुशवाहा उस कुशवाहा की पत्नी है जिसने कभी झुकना सीखा ही नहीं, चाहे सामने कितनी ही बड़ी ताकत क्यों ना हो और ऊपर से धौलपुर की सीट को हमने लगातार तीन बार जीता है तो यह जानते हैं कि अगर चौथी बार यह जीतेंगे तो इनका कद राजनीति में बहुत ऊपर चला जाएगा | इसलिए यह चाहते हैं कि कोई ऐसा कुशवाहा गुलाम मिल जाए जो इनकी हां में हां मिलाता रहे और यह लोग कुशवाहा समाज के वोटों को लूटते रहे|



लेकिन अब तक मैंने मेरी कुशवाहा समाज ने और मेरे सभी सर्व समाज के कार्यकर्ताओं ने धोखा बहुत खा लिया| अब कोई हमें दोबारा से धोखा दे, यह हमारे कार्यकर्ताओं को और हमें मंजूर नहीं और किसी भी नेता का वजूद उनके कार्यकर्ताओं से होता है | इसलिए हमारे कार्यकर्ताओं ने खुद निर्णय लिया है कि,'' वे खुद ऐसी पार्टी में नहीं रहना चाहते जिसके राष्ट्रीय नेता ही अपने ही प्रत्याशियों को हराने का काम करें|




बीजेपी द्वारा की गई कार्रवाई पर शोभारानी ने कहा,''मुझ पर कार्रवाई करने के लिए बहुत-बहुत आभार लेकिन बीजेपी ने जितनी तत्परता मुझे सस्पेंड करने में दिखाई है अगर इतनी ही इमानदारी से पार्टी के विरोध में काम करने वाले अन्य बड़े नेताओं पर भी दिखाओगे तो आम कार्यकर्ताओं को खुशी होगी |






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।