जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,';ये (भाजपा) सब जगह आग लगा रहे हैं। एजेंडा बना रहे हैं, लड़ने दे रहे हैं। इनकी दंगे भड़काने की योजना थी, करौली, उसके बाद जोधपुर में, राजगढ़ में इनका अपना बोर्ड है वहां पर भी... हम लोगों ने पूरा प्रयास करके समय पर कार्रवाई की, गिरफ़्तारियां की गई, आरोपी भागते फिर रहे हैं|
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,''हमने तय कर रखा है कि किसी भी कीमत पर राजस्थान में हिंसा नहीं होने देंगे, इनकी हरकतों का मुकाबला करेंगे| गहलोत ने कहा,''मैं कहना चाहूंगा कि राजस्थान को बख्शो, हम सब अपनी-अपनी विचारधारा के साथ में राजनीति करें, परंतु ये किसी को अधिकार नहीं है कि निर्दोष लोग मारे जाएं, आगजनी हो, दंगे भड़कें, ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
"भाजपा की चुनावी तैयारी यही है कि आग लगाओ। सात राज्यों में एक ही तरीका अपनाकर दंगे भड़काए गए। उसकी जड़ में कौन था? क्या यह प्लानिंग थी? अमित शाह में दम है तो कमेटी बनाकर जांच कराएं।"
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,''अगर दम है अमित शाह जी के अंदर तो गृह मंत्रालय की एक कमेटी बनाएं, हाईकोर्ट जज हो, सुप्रीम कोर्ट जज हो, कि वास्तव में ये 7 राज्यों में दंगे भड़के करौली के बाद में उसकी जड़ में क्या था? क्या भावना थी? किस रूप में दंगे भड़काने की प्लानिंग थी, तो तमाम बातें सामने आ जाएंगी, आगे दंगे होने रुक जाएंगे, ये मेरा मानना है।
13 मई से उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर पर अशोक गहलोत ने कहा,,'' एआईसीसी (All India Congress Committee)की तरफ से ये चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है और उसी ढंग से वहां पर कमेटियां बनी हैं और यहां पर जो हमें तैयारियां करनी हैं वो सब तैयारी करीब-करीब हो रही है, मैं समझता हूं कि बहुत कामयाब शिविर होगा।
जोधपुर हिंसा मामले में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जोधपुर पुलिस ने अब तक 12 मामले दर्ज किए हैं| जोधपुर हिंसा पर जोधपुर के ACP चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने कहा',' जोधपु इस घटना में सरदारपुरा पश्चिम थाना में 14 मामले दर्ज़ किए हैं, जिसमें 3 मामले पुलिस की तरफ से दर्ज़ किए गए। मामले में अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ़्तार कर कोर्ट में पेश किया है|
ACP चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने कहा','हम मामले की बहुत गंभीरता से जांच कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि इस मामले में जो भी व्यक्ति शामिल था वो बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं। हम मामले की तह तक जाना चाहते हैं और यह जानना चाहते है कि क्या ये कोई बड़ा षडयंत्र था|