अयोध्या: अयोध्या के थाना कैंट क्षेत्र में 21 मार्च को मैकेनिक से हुई लूट का कैंट पुलिस ने खुलासा किया| मामले में पुलिस ने अतिरनपुरवा नहर पुलिया के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक लुटेरा फरार हो गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट की मोटरसाइकिल (UP42 K 1670), मोबाइल और 4220 रुपए बरामद किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मनीष पासी पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी शिवनगर कॉलोनी, सोनू पुत्र रामचन्द्र निवासी कोरो राघवपुर थाना हैदरगढ़ और विशाल कुमार पुत्र तुलसीराम निवासी बैंतीकला बताया है। मनीष पासी, सोनू व विशाल कुमार द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि हम लोगो ने रोशन पुत्र रामभरोसे निवासी शिवनगर कालोनी के साथ मिलकर लूट की थी। आज उसी के कहने पर हम तोनी यह माल बेचने के लिए जा रहे थे।
अयोध्या के एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया,''21 मार्च को थाना कैंट क्षेत्र में एक घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति से एक मोटरसाइकिल, उसका बैग, नकदी और अन्य सामान कुछ अपराधियों ने लूट लिया था। मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है। एक और अभियुक्त की तलाश जारी है|
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1- मनीष पासी पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी शिवनगर कालोनी थाना को० नगर जिला अयोध्या
2- सोनू कुमार पुत्र राम चन्दर निवासी कोरो राघवपुर थाना हेदरगंज जिला अयोध्या
3- विशाल कुमार पुत्र तुलसीराम निवासी बेतीकला थाना केण्ट जिला अयोध्या
फरार अभियक्तः
रोशन पुत्र राम भरोसे निवासी शिवनगर कालोनी थाना केण्ट जिला अयोध्या