जयपुर. राजस्थान के 12 जिलों के 50 नगर निकायों के लिए हुए चुनावों का नतीजा आ चुका है| कांग्रेस 620 वार्डों में जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है, जबकि निर्दलीयों के खाते में 595 वार्ड आए हैं| बीजेपी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है| 1775 वार्डों में कांग्रेस के 620, 595 निर्दलीय, भाजपा के 548, बसपा के 7, भाकपा के 2, माकपा के 2, आरएलपी के 1 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की| 50 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 1,775 वार्ड के लिए चुनाव हुए थे|
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि,''11 दिसंबर को प्रदेश की 50 निकायों में 79.90% मतदान हुआ था जिसके परिणाम आज घोषित हुए। सभी निकायों के 1775 वार्डों में से कांग्रेस ने 620, BJP ने 548, BSP ने 7, CPI ने 2, CPI (M) ने 2, RLP ने 1 और 595 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की:
राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान ने बताया कि,'अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र 15 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों का पुनरीक्षण 16 दिसंबर और 17 दिसंबर को दोपहर 3बजे तक अभ्यर्थिता वापिस ली जा सकेगी। मतदान 20 दिसंबर को होगा। इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन 21 दिसंबर को होगा|
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है| सीएम ने ट्वीट करके कहा, "नगर पालिका और नगर परिषद चुनावों में जीते सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें देता हूं|मैं प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने कांग्रेस पार्टी पर अपना भरोसा जताया और कांग्रेस को जीत दिलाई|