Rajya Sabha Election 2022: द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव आज शुक्रवार को हो रहे हैं| 15 राज्यों के 57 राज्यसभा सीटों में से 41 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया है। जबकि चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग रही है| इनमें राजस्थान की 4, हरियाणा की 2, महाराष्ट्र की 6 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सबसे पहले वोट डाला।
जयपुर में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा,'' हमारे कैंडिडेट्स विधायक राज्यसभा में चुनकर जाएंगे और सभा में हमारी पार्टी की आवाज़ बनेंगे। सभी विधायक और निर्दलीय भी हमारे साथ हैं। दिक़्कत की कोई आशंका ही नहीं है। सारे विधायक एकजुट और मज़बूत हैं। आज शाम तक पता चल जाएगा कि हमारे सारे विधायक जीतेंगे|
कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा,'हमारे पास पूर्ण बहुमत है... तीन सीट कांग्रेस जीतेगी और एक सीट भाजपा को जाएगी|
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,ये चुनाव हम बहुत आराम से जीत रहे हैं और उनको(BJP) अपना घर संभालना चाहिए क्योंकि वहां पर भगदड़ मची हुई है। इन्होंने जिस तरह से तीसरा उम्मीदवार खड़ा किया उसको उनके पार्टी के विधायकों ने ही पसंद नहीं किया | गहलोत ने कहा,''इन्होंने अनावश्यक चुनाव करवा दिया वरना 3 सीटें हम और 1 सीट BJP आराम से जीतती। पिछले चुनाव में भी इन्होंने ऐसा ही किया था, इनको मार खानी पड़ी थी और इस बार भी मार खाएंगे|