मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

RS Polls: अभी 'नवाब मलिक-अनिल देशमुख' दोषी साबित नहीं हुए, फिर भी उनको रोका गया , इसका मतलब है कि किस दबाव में केंद्रीय एजेंसी....:शिवसेना

मुंबई: महाराष्ट्र की छह राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में ओवैसी की पार्टी AIMIM ने कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को समर्थन देने का फैसला किया। AIMIM महाराष्ट्र अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा…

RS Polls: अभी 'नवाब मलिक-अनिल देशमुख' दोषी साबित नहीं हुए, फिर भी उनको रोका गया , इसका मतलब है कि किस दबाव में केंद्रीय एजेंसी....:शिवसेना
RS Polls: अभी 'नवाब मलिक-अनिल देशमुख' दोषी साबित नहीं हुए, फिर भी उनको रोका गया , इसका मतलब है कि किस दबाव में केंद्रीय एजेंसी....:शिवसेना | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र की छह राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में ओवैसी की पार्टी AIMIM ने कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को समर्थन देने का फैसला किया। AIMIM महाराष्ट्र अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा कि,'भाजपा को हराने के लिए हमारी पार्टी AIMIM ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (MVA) को वोट देने का फैसला किया है। AIMIM महाराष्ट्र के 2 विधायकों को कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट देने के लिए कहा गया है| उधर जेल में बंद मंत्री नवाब मलिक को बॉम्बे हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली|



राज्यसभा चुनाव पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि,'' महा विकास अघाड़ी के चारो उम्मीदवार चुन के आएंगे। जितना BJP ने कांटे बोए हैं...बबुल में आम तो नहीं आएंगे। BJP की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 



AIMIM के राज्यसभा चुनाव में MVA को वोट देने के फैसले पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि,''AIMIM के विधायक अगर खुद वोट देना चाहते हैं तो हम इसका स्वागत करेंगे|



महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष व नेता नाना पटोले ने कहा कि,''भाजपा ने ED को पकड़ कर रखा है, ED कोर्ट में बोलती कि इन्हें वोट का अधिकार नहीं है इस बात से समझ में आता है भाजपा का ED पर कितना प्रेशर है|



MVA के सभी उम्मीदवार जीतेंगे: कांग्रेस

कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि,''महा विकास अघाड़ी (MVA) के सभी चार उम्मीदवार पहली वरीयता के वोट में ही जीतेंगे|



हमारे पास पूर्ण बहुमत है: शिवसेना

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,मैं चौथी बार चुनाव लड़ने जा रहा हूं। उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व में महा विकास आघाड़ी के 4 उम्मीदवार चुनाव में है। हमारे पास पूरे आंकड़ें(169) हैं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि भाजपा के दिल को चोट ना लगे। हमारी मजबूत सरकार है और पूरा समर्थन हमारे पास है|



...दबाव में केंद्रीय एजेंसी काम कर रही है: मलिक और देशमुख को वोट नहीं देने की अनुमति पर शिवसेना

संजय राउत ने कहा कि,'नवाब मलिक और अनिल देशमुख को संविधान ने अधिकार दिया है कि वो विधानसभा में अपना वोट दें। अभी वे दोषी साबित नहीं हुए हैं, मामला चल रहा है फिर भी अगर उनको रोका गया है तो इसका मतलब है कि किस दबाव में केंद्रीय एजेंसी काम कर रही है|



महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा कि,'महा विकास अघाड़ी (MVA) को संख्या और ताकत मिली है। महा विकास अघाड़ी के सभी उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। AIMIM और SP हमेशा हमारे साथ रहे हैं। आज सब कुछ स्पष्ट हो गया है|



हमारी पार्टी ने MVA को मदद करने का फैसला लिया: AIMIM

AIMIM महाराष्ट्र अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा कि,''हमारी पार्टी ने महा विकास अघाड़ी को मदद करने का फैसला लिया, हमने सोचा इन वोटों से हम लाखों लोगों को फायदा पहुंचा सकते हैं। लेकिन हमारी कुछ शर्तें थी और वो ये कि हमारे जो विधायक हैं उनके विधान सभा क्षेत्र का विकास किया जाना चाहिए|



नवाब मलिक को बॉम्बे हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को राज्यसभा चुनाव में वोट देने के लिए फिलहाल किसी तरह का राहत देने से इनकार किया है|हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता नवाब मलिक की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए जेल से रिहा करने की अनुमति मांगी थी| अनिल देशमुख ने भी हाईकोर्ट से राज्यसभा चुनाव में मतदान करने की अनुमति मांगी थी|




आदेश को बॉम्बे HC में दी थी चुनौती

9 जून को अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख द्वारा 10 जून को राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए एक दिन की जमानत की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद 9 जून को अनिल देशमुख और राज्य सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने बॉम्बे HC में विशेष अदालत के आदेश को चुनौती दी और 10 जून को राज्यसभा चुनाव में मतदान करने की अनुमति मांगी है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।