मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मॉडल के सुसाइड केस में सनसनीखेज खुलासा: मंत्री को हनीट्रैप में फंसाने के लिए मॉडल का अश्लील VIDEO बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल, तंग आकर की खुदकुशी की कोशिश; 3 गिरफ्तार

जोधपुर: महिला मॉडल के होटल लॉर्ड्स की 7वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है| मॉडल को ब्लैकमेल कर राजस्थान के मंत्री रामलाल जाट को हनी ट्रैप में फंसान…

मॉडल के सुसाइड केस में सनसनीखेज खुलासा: मंत्री को हनीट्रैप में फंसाने के लिए मॉडल का अश्लील VIDEO बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल, तंग आकर की खुदकुशी की कोशिश; 3 गिरफ्तार
मॉडल के सुसाइड केस में सनसनीखेज खुलासा: मंत्री को हनीट्रैप में फंसाने के लिए मॉडल का अश्लील VIDEO बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल, तंग आकर की खुदकुशी की कोशिश; 3 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

जोधपुर: महिला मॉडल के होटल लॉर्ड्स की 7वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है| मॉडल को ब्लैकमेल कर राजस्थान के मंत्री रामलाल जाट को हनी ट्रैप में फंसाने की के आरोप में तीन (पति-पत्नी समेत 3) लोग गिरफ्तार किये गए है|जोधपुर की महिला मॉडल को उदयपुर की ब्यूटीशियन दीपाली ने मंत्री को सेक्स स्कैंडल में उलझाने के लिए फंसाया था। इस मॉडल को रिपोर्टर बनाकर मंत्री के पास भेजने की साजिश रची गई थी।


मामले का खुलासा तब हुआ, जब जोधपुर में तीन दिन पहले महिला मॉडल ने होटल लॉर्ड्स की 7वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पूछताछ के दौरान मॉडल के जरिए राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश का खुलासा हुआ। इससे पहले कि आरोपी दीपाली और उसका साथी अपने मकसद में कामयाब हो पाते, मॉडल भीलवाड़ा से निकल गई और प्लान चौपट हो गया।



बाद में ब्लैकमेलिंग से तंगआकर जोधपुर के होटल की ऊंची इमारत से कूदकर सुसाइड करने की कोशिश में मॉडल गंभीर रूप से घायल हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक मॉडल की हालत में सुधार है। मंगलवार को मजिस्ट्रेट ने मॉडल के बयान लिए। मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान और पुलिस के बयान को मैच करवाने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।



19 वर्षीय मॉडल ने पुलिस को बताया कि वह हनी ट्रैप गिरोह की चंगुल में फंस गई थी| उन्होंने उसके नहाते हुये आपत्तिजनक वीडियो बना लिये थे. उनके दम पर वे उसे ब्लैकमेल कर रहे थे| गिरोह में शामिल युवक और युवती की मंशा उसके जरिये राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट को हनी ट्रैप में फंसाने की थी| लेकिन उसने इस काम के लिये इनकार कर दिया था| उसने इस बात की सूचना अपने पिता को दे दी थी| बाद में आत्महत्या कर प्रयास किया|



जोधपुर (E) के DCP भुवन भूषण ने बताया कि,' दो दिन पहले एक महिला ने होटल की ऊपरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। वह अभी अस्पताल में है और उसका इलाज चल रहा है| हमें पता चला कि वह मॉडलिंग के लिए (अक्टूबर 2021) उदयपुर गई थी और आरोपी अक्षित और दीपाली के संपर्क में आई। दीपाली ने महिला से संपर्क किया, और फिर महिला (मॉडल)  का आपत्तिजनक तस्वीर/वीडियो (फोटो शूट के नाम पर नहाते हुए उसके वीडियो) बना लिए थे,  फिर वे महिला ब्लैकमेल को करने लगे| आपत्तिजनक तस्वीरों/वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर मंत्री के पास फाइल ले जाने के बहाने का काम करने के लिए  दबाव बनाया|



जोधपुर (पूर्व) DCP भुवन भूषण यादव ने बताया कि, आरोपी अक्षित हनी ट्रैप गैंग चलाता था और उस पर पहले भी एक चर्चित केस दर्ज था। इस बार भी वह ऐसा करने की योजना बनाया| लेकिन इसमें वो कामयाब न हो सके। दीपिका खुद एक मॉडल है और जयपुर की रहने वाली है।




फोटो शूट के बहाने उदयपुर बुलाया

जानकारी के अनुसार, मॉडल गुनगुन उपाध्याय उदयपुर में साड़ी व ज्वेलरी की मॉडलिंग के लिए गई थी। उदयपुर की दीपिका और अक्षत नाम के लोगों ने उससे मॉडलिंग कराई। वहां से भीलवाड़ा ले जाया गया। सर्किट हाउस के सामने होटल में रुकवाया। दोनों ने बाथरूम में नहाते हुए मॉडल गुनगुन उपाध्याय के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। उसे भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में ठहरे किसी नेता के पास भेजा गया। मॉडल ने इससे इनकार कर दिया तो उसे ब्लैकमेल करने लगे। यह कहकर दबाव बनाया कि तुम्हारे वीडियो हमारे पास हैं। इसे वायरल कर दिया जाएगा।




नेता जी को भी फंसाने की थी प्लानिंग

दीपिका और अक्षत की प्लानिंग नेता को भी फंसाने की थी। यह बात मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने अपने घरवालों को बताई थी। भीलवाड़ा सर्किट हाउस में ठहरे नेता के साथ मॉडल का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वह उस नेता को ब्लैकमेल करने की साजिश रच रहे थे।  मॉडल उपाध्याय ने घरवालों को बताया था कि वह जैसे-तैसे भीलवाड़ा से भाग कर उदयपुर आई है। उदयपुर से वह जोधपुर पहुंची। इस दौरान उसने अपने पिता व भाई से संपर्क साधे रखा। पिता उसे समझाते रहे। स्टेशन उसे लेने पहुंचे। तब तक वह होटल लॉर्ड्स पहुंच गई।




पहले इस तरह से राजा मारे जाते थे: मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास

राजस्थान के मंत्री प्रताप खाचरियावास ने बताया कि,''राजवंशों की स्थापना के बाद से हनी ट्रैप के मामले और साजिशें चल रही हैं। पहले इस तरह से राजा मारे जाते थे। तो ये साजिशें राजनीति में होंगी। लेकिन मंत्री क्या कर सकते हैं? उन्हें कुछ पता नहीं था|



भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में मंत्री से की मुलाकात

 DCP ने बताया कि दो अन्य लड़कियों के साथ दीपिका और अक्षत ने भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में रामलाल जाट से मुलाकात भी की थी। कुछ समस्याओं के बहाने यह मुलाकात हुई थी।  दोनों आरोपी सर्किट हाउस के सामने स्थित एक होटल में ही ठहरे थे। उन्होंने बताया कि अमूमन इस तरह के काम में लगे लोग किसी प्रभावशाली व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर उसके माध्यम से अपने काम करवाते हैं।



नहाते समय बनाया था वीडियो

रविवार को होटल की 7वीं मंजिल से कूदकर एक मॉडल ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी। मॉडल के परिजनों ने बताया कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। फोटो शूट के नाम पर कुछ लोगों ने नहाते हुए उसके वीडियो बना लिए थे। वीडियो बनाने के बाद उस पर एक नेता के साथ सोने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। उधर, पुलिस ने मॉडल से मंगलवार को करीब डेढ़ घंटे पूछताछ की। मॉडल के भाई की रिपोर्ट पर रातानाड़ा पुलिस इस ब्लैकमेलिंग केस की जांच कर रही है।




28 जनवरी को मॉडल को मंत्री जाट से मिलवाने के लिये ले गये

जोधपुर पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अक्टूबर माह में मॉडल के नहाते हुये आपत्तिजनक फोटो ले लिये थे और वीडियो बना लिये थे|वे उनको वायरल करने की धमकी देकर मॉडल से अपना काम निकालना चाहते थे| इसके लिये वे गत 28 जनवरी को मॉडल को मंत्री जाट से मिलवाने के लिये भीलवाड़ा के सर्किट हाउस लेकर गए थे| लेकिन उस दिन मंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी|




हनी ट्रैप में फांसकर मंत्री से करवाना था काम

उन्होंने मॉडल से कहा कि भीलवाड़ा में हमारा एक काम है जो तुम्हें मंत्री से करवाना है| आरोपियों का प्लान था कि मॉडल को भेजकर मंत्री रामलाल जाट को हनी ट्रैप कर लिया जाए| उसके बाद वे उससे कोई भी काम करवा सकते हैं| जब मॉडल ने काम करने से मना कर दिया तो अक्षत शर्मा ने दीपाली और एक अन्य लडकी को मंत्री के कार्यालय भेजा लेकिन उन्होंने वह काम करने से मना कर दिया|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।