पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले के मेंढर सेक्टर में LOC के पास एक आकस्मिक खदान विस्फोट में सेना के 2 जवान घायल हो गए| उन्हें उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर बेस अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है| वहीँ,''आरएफएन लोकेंद्र सिंह ने 10 जून 2022 को गुलमर्ग, बारामूला में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी।
क्रिसबल पालपोरा संगम में मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी आदिल मारा गया
जम्मू-कश्मीर के क्रिसबल पलपोरा संगम क्षेत्र में पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई| क्रिसबल पालपोरा संगम में मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी आदिल मारा गया। गांदरबल के लश्कर के आतंकवादी आदिल पारे, जो संगम में JKP के दो जवानों ग. हसन डार और अंचार सौरा इलाके में सैफुल्ला कादरी और एक 9 वर्षीय लड़की को घायल करने की घटना में शामिल था, आज पुलिस की एक टीम के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया|
पुलवामा के द्रबगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
पुलवामा के द्रबगाम इलाके में मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुआ है। |मारे गए तीनों आतंकवादी स्थानीय हैं, जो आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं। उनमें से एक की पहचान जुनैद शीरगोजरी के रूप में हुई है, जो 13 मई को शहीद हुए रियाज अहमद की हत्या में शामिल था
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा,''पुलवामा के द्रबगाम में मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकवादी स्थानीय हैं, जो आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं। AK-47 भी बरामद की गई है। ये आतंकवादी 13 मई को जान गंवाने वाले रियाज अहमद की हत्या में शामिल थे। इस वर्ष अब तक 99 आतंकवादी मारे गए हैं| अन्य दो आतंकवादियों की पहचान पुलवामा ज़िले के फाजिल नजीर भट और इरफान मलिक के रूप में हुई है। दो एके-47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है|
100 आतंकवादी मारे गए
कश्मीर के IGP विजय कुमार ने कहा है कि, "इस साल अब तक कुल 100 आतंकवादी मारे गए हैं।"
शेख नगर का नाम बदलकर शिवनगर और अम्फल्ला चौक का नाम हनुमान चौक करने का प्रस्ताव
जम्मू-कश्मीर के जम्मू नगर निगम (JMC) के मेयर चंदर मोहन गुप्ता ने कल कहा है कि जम्मू नगर निगम ने शेख नगर का नाम बदलकर शिवनगर और अम्फल्ला चौक का नाम हनुमान चौक करने का प्रस्ताव पारित किया है।
हिजबुल मुजाहिदीन का 1 आतंकवादी मारा गया
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के खांडीपोरा इलाके में शनिवार को मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का 1 आतंकवादी मारा गया।
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 2 सक्रिय आतंकी गिरफ्तार
शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा,'पुलिस ने सेना के साथ संयुक्त अभियान में 10 जून को बारामूला में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 2 सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया। उनके कब्ज़े से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद, 2 चीनी पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं|