लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,''पिटाई दंगाइयों और पत्थरबाजो की हो रही है और दर्द अखिलेश यादव' को हो रहा है | मौर्य ने कहा कि ,''पिटाई दंगाईयों पत्थर बाजों की होती है, दर्द अखिलेश यादव जी को होता है, कारण क्या है? | दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में पुलिस कुछ युवको को लाइन पर खड़ा करके लाठी- डंडों से पीटती हुई दिखाई दे रही है|
इस वीडियो को ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से न्याय प्रणाली में लोगों के विश्वास को ठेस पहुंचेगी| लॉकअप में युवक की पिटाई का वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने ट्वीट किया- उठने चाहिए ऐसी हवालात पर सवालात.. नहीं तो इंसाफ़ खो देगा अपना इक़बाल | ... यूपी हिरासत में मौतों के मामले में न. 1 , ...- यूपी मानवाधिकार हनन में अव्वल,... - यूपी दलित उत्पीड़न में सबसे आगे
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में दंगा, हिंसा और पत्थरबाजों के खिलाफ यूपी पुलिस कार्रवाई करती है तो अखिलेश यादव को बड़ा दर्द होता है, इसके पीछे कारण क्या है?
मौर्य ने कहा कि,''यूपी दंगा मुक्त राज्य है। दंगा भड़काने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दंगा भड़काने वालों को दी गई सजा को देखकर दुख होता है,'पिटाई दंगाइयों और पत्थरबाजो की हो रही है और दर्द अखिलेश यादव' को हो रहा है |