मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले का नाटक करने वाले भाजपा के दो कार्यकर्ता और उनके दो निजी सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पिछले सप्ताह कथित रूप से फर्जी आतंकवादी हमले के आरोप में भाजपा के दो कार्यकर्ता और उनके दो निजी सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार| अधिकारियों ने ने बताया,''जम्मू-कश्मीर…

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले का नाटक करने वाले भाजपा के दो कार्यकर्ता और उनके दो निजी सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले का नाटक करने वाले भाजपा के दो कार्यकर्ता और उनके दो निजी सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पिछले सप्ताह कथित रूप से फर्जी आतंकवादी हमले के आरोप में भाजपा के दो कार्यकर्ता और उनके दो निजी सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार| अधिकारियों ने ने बताया,''जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में खुद पर आतंकी हमले का नाटक करने के आरोप में बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं और उनके दो पुलिस गार्डों को गिरफ्तार किया गया है।




पुलिस सूत्रों ने कहा कि भाजपा के दो कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा बढ़ाने और वरिष्ठ नेताओं का ध्यान आकर्षित करने के प्रयास में खुद पर हमला कराया। इशफाक अहमद, बशारत अहमद और दो निजी सुरक्षा अधिकारियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने उन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।




दरअसल, शुक्रवार शाम को दोनों ने दावा किया कि उन पर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां चलाई थीं, जिसमें इशफाक अहमद की बांह में चोट लग गई। शुरू में पुलिस ने कहा था कि गार्ड द्वारा गलती से गोली चलने से भाजपा कार्यकर्ता को मामूली चोट लगी।" पुलिस द्वारा ट्वीट किया गया था कि कुपवाड़ा जिले में पीएसओ का हथियार दुर्घटनावश कार में चल गया, भाजपा कार्यकर्ता इशफाक मीर के हाथ में गोली लग गई। दूसरे पीएसओ ने डर के मारे गोली चला दी। इशफाक के हाथ में मामूली चोट आई है।जबकि जांच से पता चला है कि यह एक योजनाबद्ध आतंकी हमले का नाटक था। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।