बारामूला: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर के 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। आतंकियों के कब्जे से 2 पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस, 3 मैगजीन पिस्टल बरामद की गई है|
बारामूला के SSP रईस मोहम्मद भट ने बताया,''हाल ही में लश्कर में शामिल हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वे उत्तर और दक्षिण कश्मीर से थे।
SSP भट ने बताया,''हमने उन्हें स्थानीय नेताओं अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हमले करने से रोका। 2 पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस, 3 मैगजीन पिस्टल बरामद की गई है|
वहीँ, जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में सुरक्षा बलों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाया और उसे निष्क्रिय कर दिया, जिससे शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया|