चंडीगढ़: हरियाणा में कांग्रेस के 31 विधायक होने के बावजूद पार्टी उम्मीदवार अजय माकन की हार के बाद क्रॉस वोट करने वाले आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं| कांग्रेस कैंडिडेट अजय माकन की हार के बाद पार्टी आलाकमान कुलदीप बिश्नोई से नाराज है और उन पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है|
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक ,''हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले कुलदीप बिश्नोई को सीडब्ल्यूसी (विशेष आमंत्रित) की सदस्यता से हटा दिया जाएगा और उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा। विधानसभा से सदस्यता रद्द कराने के लिए अध्यक्ष को पत्र भी लिखा जाएगा|
गौरतलब है , हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट अजय माकन हार गए। BJP के कृष्णलाल पंवार और भाजपा समर्थित निदर्लीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा चुनाव जीत गए|
कांग्रेस के आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई नें पार्टी के एजेंट विवेक बंसल को दिखाकर ही अपना वोट डाला। उन्होंने अजय माकन को वोट देने की बजाय क्रॉस वोट यानी कि बीजेपी को वोट किया है।
हरियाणा के CM खट्टर ने कहा,''उन्होंने(कुलदीप बिश्नोई) बहुत खुला वोट दिया है, अपनी अंतर आत्मा की आवाज़ से दिया है कोई छुपाकर नहीं दिया। मोदी जी की विचारधारा, उपलब्धियों और नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने ऐसा किया होगा। उन्होंने इस बात की भी चिंता नहीं की है कि कांग्रेस उनके साथ क्या करेगी|