मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर

Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा इलाके में मंगलवार की देर रात से आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ जारी मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार की सुबह 3 आतंकवादियों को मार गिराया है| मारे ग…

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर | फ़ोटो: TVL News

Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा इलाके में मंगलवार की देर रात से आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ जारी मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार की सुबह 3 आतंकवादियों को मार गिराया है| मारे गए आतंकियों में से एक लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी कमांडर ऐजाज उर्फ अबू हुरैरा है। इसके साथ ही दो स्थानीय आतंकियों को भी मार गिराया गया है। हालांकि सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अब भी जारी है।



कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया कि,''पुलवामा में चल रही मुठभेड़ में 2 स्थानीय आतंकवादी मारे गए| 2 स्थानीय आतंकवादियों के साथ पाकिस्तानी लश्कर कमांडर एजाज उर्फ अबू हुरैरा मारा गया|




सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि पुलवामा में आतंकियों का एक दल अपने कुछ संपर्क सूत्रों से मिलने आया हुआ है| जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने मिलकर आतंकियों के ठिकाने की घेराबंदी शुरू कर दी| इसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके की नाकेबंदी कर जवाबी हमला किया जिसमें 3 आतंकी मारे गए हैं|



पुलवामा मुठभेड़ पर आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि,'मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए। लश्कर का कमांडर एजाज उर्फ अबू हुरैरा और 2 स्थानीय आतंकवादी मारे गए। अबू हुरैरा श्रीनगर और पुलवामा में सक्रिय था|



इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कवारीगाम इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर हो गए  थे| आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर हमला बोला था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में शनिवार को आतंकियों को मार गिराया था|तीनों हाल ही में एक आतंकी संगठन में शामिल हुए थे|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।