मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बिहार: नौकरी से निकाला तो कंपाउंडर ने महिला डॉक्टर की मांग में जबरन भरा सिंदूर, सेल्फी लेकर फोटो की वायरल

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। समस्तीपुर जिले में एक कंपाउंडर ने जबरन महिला डॉक्टर की मांग में जबरदस्ती सिंदूर भर दी| कंपाउंडर ने जबरन महिला डॉक्टर की मांग म…

बिहार: नौकरी से निकाला तो कंपाउंडर ने महिला डॉक्टर की मांग में जबरन भरा सिंदूर, सेल्फी लेकर फोटो की वायरल
बिहार: नौकरी से निकाला तो कंपाउंडर ने महिला डॉक्टर की मांग में जबरन भरा सिंदूर, सेल्फी लेकर फोटो की वायरल | फ़ोटो: TVL News

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। समस्तीपुर जिले में एक कंपाउंडर ने जबरन महिला डॉक्टर की मांग में जबरदस्ती सिंदूर भर दी| कंपाउंडर ने जबरन महिला डॉक्टर की मांग में न केवल जबरन सिंदूर डाला बल्कि इसका वीडियो भी बना लिया। उसने इस घटना की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जो वायरल हो रही हैं। महिला डॉक्टर ने इस बाबत थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। 




एसपी समस्तीपुर ने बताया कि,'महिला चिकित्सा पदाधिकारी ने एक लिखित शिकायत दी कि कंपाउंडर ने उनकी मांग में सिंदूर डालकर जबरदस्ती फोटो खींची और उसे वायरल किया। वो पहले उनके यहां कंपाउंडर का काम करता था, दो महीने पहले उसे किसी वजह से नौकरी से निकाला गया। मामला दर्ज किया गया है|




यह मामला जिले के दलसिंहसराय प्रखंड का है। यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की मांग में उनके ही साथ काम करने वाले कंपाउंडर ने जबरन सिंदूर डाल दिया। इस दौरान उसने अपने दोस्तों की मदद से घटना के फोटो खींचे और वीडियो बनवा लिया| इसके बाद इन्हें अपने सोशल मीडिया के जरिए वायरल कर दिया।




मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अणिमा रंजन दलसिंहसराय अस्पताल रोड में एक निजी अस्पताल चलाती हैं। यहां बंबइया गांव का सुमित कुमार कंपाउंडर के रूप में काम करता था। कुछ दिन पहले डॉ. ने उसे अस्पताल से निकाल दिया था। इसके बाद से ही वह डॉ. अणिमा से बदला लेना चाहता था।



बदला लेने के लिए कंपाउंडर महिला डॉक्टर के कक्ष में घुसा और जबरन उनकी मांग में सिंदूर डाल दिया। डॉ. ने इस मामले को लेकर कहा कि कंपाउंडर ने मेरे साथ जबरन सिंदूर डालकर फोटो खिंचवाए और इन्हें इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इस बात को लेकर उन्होंने दलसिंहसराय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।