उरी/बारामूला : जम्मू-कश्मीर में बारामूला के उरी सेक्टर में बॉर्डर पार कर रहे 3 आतंकी मारे गए। बारामूला जिले के उरी सेक्टर से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे 3 आतंकियों को भारतीय सुरक्षा बलों ने मार गिराया| खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना के सतर्क जवानों ने ये कार्रवाई की है|
भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया,''पाकिस्तानी आतंकवादी 25 अगस्त को उरी सेक्टर से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस गैजेट्स द्वारा आतंकवादियों का पता लगाया गया था। सेना के सतर्क जवानों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया|
सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने बताया कि लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सेना के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया। पाकिस्तानी आतंकवादी 25 अगस्त को उरी सेक्टर से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस गैजेट्स से इन आतंकवादियों का पता लगाया गया था। जिसके बाद सेना के सतर्क जवानों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया।
अधिकारी ने बताया,'' कुल चार घुसपैठिए थे, जिनमें तीन को मार गिराया गया, चौथा आतंकी फरार हो गया। खराब मौसम और कोहरे के कारण चौथे आतंकी का पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि पांच दिन में घुसपैठ की ये तीसरी कोशिश है। इन पांच दिनों में 5 आतंकी मारे गए।
पाकिस्तानी सेना के कर्नल ने भारतीय सेना की पोस्ट पर हमला करने के लिए भेजा था
21 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 4-5 आतंकियों ने LoC के पास से घुसपैठ की कोशिश की थी। वे लोग भारतीय पोस्ट पर लगी फेंसिंग को काटने की कोशिश कर रहे थे, तभी जवानों ने उन्हें देख लिया। इसी दौरान भारतीय जवानों की फायरिंग में एक आतंकी घायल हो गया और जिंदा पकड़ा गया। उसके बाकी साथी घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग गए। पकड़े गए आतंकी का नाम तबरक हुसैन है। घायल तबरक को तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। हुसैन पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के कोटली में सब्जकोट गांव का रहने वाला है|
आतंकवादी तबारक हुसैन को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की पोस्ट पर हमला करने के लिए उसे भेजा था और पैसा मुहैया कराया था| आतंकी ने बताया कि उसे 21 अगस्त को एक पोस्ट पर फिदायीन हमला करना था| तबारक हुसैन ने बताया है कि उसे पाकिस्तानी सेना के कर्नल यूनुस ने 30 हजार रुपये दिए थे| उसे (4-5 लोगों) भारत में आत्मघाती हमला करने के लिए भेजा गया था|