गुलमर्ग के प्रसिद्ध अफरवात चोटी पर भारी हिमस्खलन: दो विदेशियों की मौत, 19 विदेशी नागरिक रेस्क्यू
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग की प्रसिद्ध अफरवात चोटी पर भारी हिमस्खलन हुआ। जिसमें कई लोगों के फंसे होने की अशंका जताई जा रही है। अब तक दो विदेशी नागरिकों के शव बरामद कर लिए गए है…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
गुलमर्ग के प्रसिद्ध अफरवात चोटी पर भारी हिमस्खलन: दो विदेशियों की मौत, 19 विदेशी नागरिक रेस्क्यू | फ़ोटो: TVL News
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग की प्रसिद्ध अफरवात चोटी पर भारी हिमस्खलन हुआ। जिसमें कई लोगों के फंसे होने की अशंका जताई जा रही है। अब तक दो विदेशी नागरिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गुलमर्ग में हिमस्खलन में 2 विदेशी नागरिकों की मृत्यु हुई। 19 विदेशी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। बचाव दल मौके पर मौजूद है| बारामुला पुलिस का कहना है कि कुछ स्कीयरों के फंसे होने की खबरों की पुष्टि की जा रही है।
बारामुला के SSP अमोद अशोक नागपुरे ने बताया,''आज सुबह करीब 3 विदेशी नागरिकों की स्कीइंग टीम ने गुलमर्ग की तरफ स्कीइंग के लिए अपनी यात्रा शुरू की। इनके साथ 2 स्थानीय गाइड भी थे। दोपहर करीब 12:30 बजे बड़े पैमाने पर हिमस्खलन आया जिसमें ये टीमें फंस गई|
अमोद अशोक नागपुरे ने बताया,'सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस, पर्यटन विभाग और आर्मी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां 19 विदेशी नागरिकों और 2 स्थानीय गाइड को बचाया। इस हादसे में 2 विदेशी पर्यटक की मृत्यु हो गई, उनका शव बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।