बांडीपोरा: उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा में एलओसी के साथ सटे गुरेज सेक्टर में शुक्रवार दोपहर को एक राहत अभियान पर निकला सेना का एक हैलीकाप्टर क्षतिग्रस्त हो गया। कश्मीर के बर्फीले गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर के क्रैश में मेजर रैंक के एक अधिकारी की मौत हो गई है| मेजर संकल्प यादव क्रैश हुए चीता हेलीकॉप्टर के सह-पायलट थे|
भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि,''जम्मू-कश्मीर में सेना के चीता हेलीकॉप्टर हादसे में दो पायलटों में से एक की मृत्यु हो गई है, जबकि दूसरा पायलट घायल हो गया है। दुर्घटना में घायल हुए पायलट की हालात भी नाजुक बताई गई है|
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले के गुरेज के बरौब इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के चीता हेलीकॉप्टर के सह-पायलट मेजर संकल्प यादव की 92 बेस अस्पताल में मृत्यु हो गई। उन्हें 2015 में कमीशन दिया गया था और वे जयपुर, राजस्थान के निवासी थे।
श्रीनगर स्थित रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल इमरोन मौसवी के मुताबिक, शुक्रवार को सेना का चीता हेलीकॉप्टर गुरेज सेक्टर की एक फॉरवर्ड पोस्ट पर बीमार एक सैनिक को निकालने के लिए रुटीन उड़ान पर गया था|
रुटीन उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क अग्रिम चौकी से टूट गया| सर्च ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर का मलबा एक बर्फीले नाले से प्राप्त हुआ. पायलट और सह-पायलट दोनों ही घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे| दोनों को तुरंत श्रीनगर स्थित बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था| इलाज के दौरान सह-पायलट मेजर संकल्प यादव की मौत मौत हो गई|
श्रीनगर के पीआरओ (रक्षा ) ने बताया कि,''गुजरान, बरौब में अग्रिम चौकी से हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। भारतीय सेना द्वारा तुरंत खोज और बचाव हेलीकॉप्टरों के साथ पैदल एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था| दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के बर्फ से ढके गुजरान नाला इलाके में मिला। पायलट और हेलीकॉप्टर के सह-पायलट दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत कमान अस्पताल, उधमपुर ले जाया गया
29 वर्षीय सह-पायलट मेजर संकल्प यादव ने 92 बेस अस्पताल में दम तोड़ दिया है। घायल पायलट की हालत गंभीर है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है और फिलहाल वह 92 बेस अस्पताल के आईसीयू में है। हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाओं का पता लगाया जा रहा है| मेजर संकल्प यादव को 2015 में कमीशन किया गया था और वह जयपुर, राजस्थान के निवासी थे। उनके परिवार में उनके पिता हैं|