मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

EVM की लूट हुई है, BJP को जनता का नहीं मशीनरी का बहुमत मिला: ममता बनर्जी

नई दिल्ली/कोलकाता: यूपी समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ,'EVM की लूट हुई है। भाजपा को जनवादी जनादेश नहीं मिला है, मतों की लूट हुई है। ममता…

EVM की लूट हुई है, BJP को जनता का नहीं मशीनरी का बहुमत मिला: ममता बनर्जी
EVM की लूट हुई है, BJP को जनता का नहीं मशीनरी का बहुमत मिला: ममता बनर्जी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली/कोलकाता: यूपी समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ,'EVM की लूट हुई है। भाजपा को जनवादी जनादेश नहीं मिला है, मतों की लूट हुई है। ममता बनर्जी ने कहा कि यह लोकप्रिय जनादेश नहीं बल्कि 'इलेक्‍शन मशीनरी और केंद्रीय बलों और केंद्रीय एजेंसियों' की मदद से हासिल की गई जीत है। 



पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि,''समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निराश नहीं होना चाहिए और उन्हें EVM मशीनों की फॉरेंसिक जांच करानी चाहिए। अखिलेश यादव का वोट प्रतिशत इस बार 20% से बढ़कर 37% हुआ है|



ममता बनर्जी ने कहा कि,''अगर कांग्रेस चाहे तो हम सब मिलकर 2024 का आम चुनाव लड़ सकते हैं। अभी के लिए आक्रामक न हों, सकारात्मक रहें। यह जीत (4 राज्यों में विधानसभा चुनाव) भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति होगी। 2022 के चुनाव परिणाम 2024 चुनावों के भाग्य का फैसला करेंगे| सभी राजनीतिक दल जो भाजपा से लड़ना चाहते हैं, उन्हें साथ चलना चाहिए। कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो रही है, हम कांग्रेस पर निर्भर नहीं रह सकते हैं|



गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को पछाड़ते हुए भाजपा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी। यूपी विधानसभा की 403 सीटों में से बीजेपी ठबंधन ने 273 में जीत हासिल की है, समाजवादी पार्टी में खाते में 125 सीटें आई हैं। भाजपा ने इसके साथ ही उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी सत्ता बरकरार रखी। वहीं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में तीन-चौथाई बहुमत हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज की। 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।