मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जम्मू में सोशल मीडिया पोस्ट के कारण 'तनाव' होने के बाद कर्फ्यू

जम्मू: जम्मू में डोडा ज़िले के बदरवाह कस्बे में सोशल मीडिया पोस्ट के कारण तनाव होने के बाद कर्फ्यू लगाया गया| जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने यह जानकारी दी है| सोशल मीडिया पोस्ट के कारण तनाव होने के बाद डोडा…

जम्मू में सोशल मीडिया पोस्ट के कारण 'तनाव' होने के बाद कर्फ्यू
जम्मू में सोशल मीडिया पोस्ट के कारण 'तनाव' होने के बाद कर्फ्यू | फ़ोटो: TVL News

जम्मूजम्मू में डोडा ज़िले के बदरवाह कस्बे में सोशल मीडिया पोस्ट के कारण तनाव होने के बाद कर्फ्यू लगाया गया| जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने यह जानकारी दी है| सोशल मीडिया पोस्ट के कारण तनाव होने के बाद डोडा जिले के भद्रवाह शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है और सेना को फ्लैग मार्च करने के लिए बुलाया गया है|



बता दें कि नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में एक समुदाय के लोगों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद देर शाम दूसरे समुदाय के लोग भी सड़कों पर उतर आए। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू हो गई। दोनों समुदायों के आमने-सामने आ जाने से तनाव पैदा हो गया।



भड़काऊ भाषणों व सोशल मीडिया पोस्ट के कारण तनाव होने के बाद पुलिस ने कहा कि वे स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी|



दरअसल, जम्मू के बदरवाह में एक मस्जिद से उकसाने वाली घोषणा करते हुए कथित वीडियो को अराजक तत्वों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया| जिसके बाद शहर में माहौल बिगड़ गया| शहर में कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सांप्रदायिक तनाव हो गया| 



इसके बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया| स्थिति पर नियंत्रण के लिए सेना को बुला लिया गया है| साथ ही पूरे चिनाब वैली डोडा, किश्तवाड़ व रामबन में मोबाइल इंटरनेट सेवा देर रात ठप कर दी गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। 



जम्मू पुलिस ने कहा कि,'' भड़काऊ बयानबाजी को लेकर कानून के तहत कार्रवाई की गई है। थाना भद्रवाह में मामला दर्ज किया गया है। कानून को हाथ में लेने वाले को बख्शा नहीं जाएगा|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।