मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सलमान खान धमकी पत्र मामले में मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलसा: तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जारी की थी चिट्ठी, राजस्थान से 3 लोग मुंबई लाए, फिर एसोसिएट विक्रम बराड़ ने पहुंचाया था लेटर

मुंबई: अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिले धमकी भरे पत्र मामले में मुंबई पुलिस ने खुलासा किया कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से ही सलमान को धमकी भरा पत्र जारी किया गया था।…

सलमान खान धमकी पत्र मामले में मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलसा: तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जारी की थी चिट्ठी, राजस्थान से 3 लोग मुंबई लाए, फिर एसोसिएट विक्रम बराड़ ने पहुंचाया था लेटर
सलमान खान धमकी पत्र मामले में मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलसा: तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जारी की थी चिट्ठी, राजस्थान से 3 लोग मुंबई लाए, फिर एसोसिएट विक्रम बराड़ ने पहुंचाया था लेटर | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिले धमकी भरे पत्र मामले में मुंबई पुलिस ने खुलासा किया कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से ही सलमान को धमकी भरा पत्र जारी किया गया था। गिरफ्तार सौरभ महाकाल ने खुलासा किया कि बिश्नोई गिरोह के एसोसिएट विक्रम बराड़ के द्वारा लमान खान और उनके पिता सलीम खान तक लेटर पहुंचाया गया था।



मुंबई पुलिस के मुताबिक,;;सलमान खान धमकी पत्र मामले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को पत्र जारी किया था। उसके गिरोह के 3 लोग जालोर, राजस्थान से मुंबई में पत्र छोड़ने आए थे और आरोपी सौरभ महाकाल से मिले थे| 



आरोपी सौरभ महाकाल ने खुलासा किया कि बिश्नोई का सहयोगी विक्रम बराड़ सलीम खान के लिए पत्र ले गया था| बताते चलें कि, अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजने से पहले रेकी की गई थी|



बता दें कि,'' पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में 08 जून, 2022 को मुंबई पुलिस ने संतोष यादव और सीतेश हीरामन कामले उर्फ सौरभ महाकाल को गिरफ्तार कर लिया था|  दोनों से सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और सलमान खान को धमकी भरे पत्र मामले की पूछताछ की जा रही है|



संतोष यादव और सौरभ महाकाल का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। दोनों से पूछताछ की जा रही है|  हत्या का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई है। वहीँ,  सलमान खान को धमकी भरे पत्र मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम दिल्ली पहुंची है।



गौर हो कि,'' रविवार ,05 जून, 2022 को मुंबई में बांद्रा बैंडस्टैंड सैरगाह के पास सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी देने वाला एक अहस्ताक्षरित पत्र मिला था।   सलमान खान के पिता सलीम खान को जो पत्र मिला है, उसमें सलमान का हाल सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह करने की धमकी दी गई है। जिसके बाद से पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।