मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

जम्मू के बदरवाह के बाद किश्तवाड़ जिले में भी लगाया गया कर्फ्यू , इंटरनेट सेवाएं बंद

जम्मू: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के डोडा ज़िले के बदरवाह कस्बे में कर्फ्यू लगाने के बाद अब किश्तवाड़ जिले में भी कर्फ्यू लगाया गया| जम्मू में डोडा ज़िले के बदरवाह कस्बे में इंटरनेट सेवाएं…

जम्मू के बदरवाह के बाद किश्तवाड़ जिले में भी लगाया गया कर्फ्यू , इंटरनेट सेवाएं बंद
जम्मू के बदरवाह के बाद किश्तवाड़ जिले में भी लगाया गया कर्फ्यू , इंटरनेट सेवाएं बंद | फ़ोटो: TVL News

जम्मू: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के डोडा ज़िले के बदरवाह कस्बे में कर्फ्यू लगाने के बाद अब किश्तवाड़ जिले में भी कर्फ्यू लगाया गया| जम्मू में डोडा ज़िले के बदरवाह कस्बे में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के कारण तनाव बढ़ने के बाद कल कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया गया था।



जिला प्रशासन के मुताबिक,''एहतियात के तौर पर किश्तवाड़ जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है| किश्तवाड़ उपायुक्त अशोक शर्मा ने बताया,''कल शाम से सोशल मीडिया पर कुछ अफवाह चल रहीं थीं जिसके चलते हमने कल रात IPC की धारा 144 लागू की। पूरे ज़िले से किसी भी तरह की घटना की शिकायत सामने नहीं आई है|




बता दें कि नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में एक समुदाय के लोगों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद कल यानी गुरुवार देर शाम दूसरे समुदाय के लोग भी सड़कों पर उतर आए। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू हो गई। दोनों समुदायों के आमने-सामने आ जाने से तनाव पैदा हो गया।  तनाव होने के बाद डोडा जिले के भद्रवाह शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है और सेना को फ्लैग मार्च करने के लिए बुलाया गया है|



भड़काऊ भाषणों व सोशल मीडिया पोस्ट के कारण तनाव होने के बाद पुलिस ने कहा था कि वे स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी|



जम्मू पुलिस ने कहा था कि,'' भड़काऊ बयानबाजी को लेकर कानून के तहत कार्रवाई की गई है। थाना भद्रवाह में मामला दर्ज किया गया है। कानून को हाथ में लेने वाले को बख्शा नहीं जाएगा|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।