जम्मू-कश्मीर के महानिदेशक (कारागार) हेमंत लोहिया की हत्या के मुख्य आरोपी यासिर अहमद को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया, उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू की गई थी। पुलिस आरोपी पूछताछ कर रही है | जम्मू-कश्मीर ने यासिर को कनाचक इलाके में खेतों से गिरफ्तार किया है| आरोपी कनाचक इलाके में खेतों में जाकर छिप गया था|
जम्मू के ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि ,''रात भर जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शुरू की गई एक बड़ी तलाशी में, डीजी जेल हेमंत लोहिया की हत्या के मामले में शामिल आरोपी को पकड़ लिया गया है। आरोपी से पूछताछ शुरू हो गई है| 23 वर्षीय यासिर अहमद उनके घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रहा था|
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी यासिर अहमद ने हेमंत लोहिया के शव को आग लगाने का भी प्रयास किया|
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, “हेमंत लोहिया कुछ दिनों से उधेवाला में अपने दोस्त संजीव खजूरिया के यहां रह रहे थे। बीती रात खाना खाने के बाद डीजी अपने कमरे में सोने चले गए। डीजी कारागार के पैर में चोट लगी थी, इसलिए उनका घरेलू सहायिका यासिर मरहम लगाने के बहाने से कमरे में गया और कुंडी लगाकर उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया| यासिर ने बाद में तकिए के कवर से लोहिया के शव को जलाने की कोशिश की।"
उन्होंने कहा कि, घर के अन्य निवासियों ने लोहिया को बचाने के लिए जबरन कमरे में घुसने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. डीजीपी ने आगे कहा, “यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ सुराग मिले है जो बताते हैं कि यासिर डिप्रेशन का शिकार है और आक्रामक प्रकृति का भी था। मामले की जांच की जा रही है।"
जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल एच. के. लोहिया की हत्या पर ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि,''प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक घरेलू सहायक यासिर अहमद मुख्य आरोपी है। जांच से पता चलता है कि वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और सूत्रों के अनुसार अवसाद में भी था| प्रारंभिक जांच के अनुसार कोई आतंकी कृत्य स्पष्ट नहीं है लेकिन इसकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। इस्तेमाल किए गए हथियार ज़ब्त किए गए हैं, हमें कुछ दस्तावेज़ मिले हैं जो सहायक यासिर की मानसिक स्थिति को दर्शा रहे हैं|