जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया की उनके निवास पर हत्या कर दी गई| एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के जेल महानिदेशक हेमंत लोहिया सोमवार देर रात जम्मू के उदयवाला में अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। हत्या की जांच शुरू कर दी गई है, जबकि संदिग्ध उनका घरेलू सहायक -लापता बताया जा रहा है|
घटना रात करीब 11.45 बजे की है। घरेलू सहायक की पहचान जसीर के रूप में हुई है, जो फरार है। घरेलू सहायक को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है| 57 वर्षीय पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया के शव को आग लगाने का भी प्रयास किया|
जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि ,''जम्मू-कश्मीर में DG जेल हेमंत लोहिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। उनका घरेलू सहायक फरार है, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम, क्राइम टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है|
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह डीजी जेल एच. के लोहिया के घर पहुंचे हैं। DG लोहिया की हत्या पर DGP दिलबाग सिंह ने कहा कि ,''लोहिया कुछ समय से अपने दोस्त के घर पर रह रहे थे। रात में भोजन के बाद वे अपने कमरे में गए उनके पैर में चोट लगी हुई थी तभी यह लड़का जो यहां पर काम करता था मरहम लगाने के बहाने से कमरे में गया और कुंडी लगाकर उनपर हमला कर दिया| बाद में उन्हें सांस लेने में तकलीफ देने के माध्यम से उनपर किसी कपड़े में आग लगाकर भी फेंका। बाहर के लोगों ने दरवाज़ा तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की लेकिन तब तक घटना हो चुकी थी| हमें कुछ जानकारी मिली है जिससे वह लड़का मानसिक रूप से बीमार साबित हो रहा है। उसके व्यवहार में भी आक्रामकता थी|
जम्मू के ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि ,''शुरूआती जांच में ज्ञात हो रहा है कि जो लड़का उनके घर पर काम करता था उसने इस घटना को अंजाम दिया है। वह लड़का CCTV फूटेज में भागता हुआ भी दिख रहा है। इसमें आतंकी एंगल सामने नहीं आया है। फरार युवक की तलाश की जा रही है: