मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

समरोली इलाके में जम्मू-श्रीनगर NH-44 का 'बड़ा हिस्सा' भूस्खलन के चलते टूटकर तवी नदी में गिरा

उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के समरोली इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन के चलते टूटकर तवी नदी में गिरा। एक पर्यटक ने बताया, “गाड़ी में बच्चे हैं जिनको प…

समरोली इलाके में जम्मू-श्रीनगर NH-44 का 'बड़ा हिस्सा' भूस्खलन के चलते टूटकर तवी नदी में गिरा
समरोली इलाके में जम्मू-श्रीनगर NH-44 का 'बड़ा हिस्सा' भूस्खलन के चलते टूटकर तवी नदी में गिरा | फ़ोटो: TVL News

उधमपुर:  जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के समरोली इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन के चलते टूटकर तवी नदी में गिरा। एक पर्यटक ने बताया, “गाड़ी में बच्चे हैं जिनको परेशानी हो रही है। प्रशासन पहले ही बता दे। हम न आगे जा सकते हैं न पीछे जा सकते हैं।”



 उधमपुर (रियासी) DSP ट्रैफिक हिम्मत सिंह ने बताया,''  भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का करीब 80-100 मीटर का हिस्सा टूट गया है। अगर बारिश नहीं हुई तो इसे साफ करने में कम से कम 2 दिन का समय लगेगा। जो भी पर्यटक या स्थानीय लोग इस रस्ते को इस्तेमाल करते हैं वे अभी इधर न आएं|



जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटो में लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण घाटी सड़क मार्ग से देश के दूसरे राज्यों से पूरी तरह कट गई है। बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे और मुगल रोड पर भी भूस्खलन हुआ है। चीनी नाला के पास पहाड़ों से मलवा गिरने कारण कई वाहन फंसे हुए हैं।



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,'' रामबन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 1600 से 1700 वाहन फंस गए हैं। वहीं लगभग 30 स्थानों पर पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई है।



इसके साथ ही लगातार बारिश होने से तवी, झेलम, सिंध धारा, लिद्दर, दूधगंगा, रामबियारी, विशो, सुखना, फिरोजपोरा और पोहरू धाराओं में तेजी से जल स्तर बढ़ा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने आम जनता के लिए हेल्पलाइन भी स्थापित किया है। 



भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए उच्च माध्यमिक विद्यालयों सहित रामबन ज़िले के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे: उपायुक्त, रामबन




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।