Maha Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है| मंगलवार को शुरू हआ महाराष्ट्र का सियासी संकट बुधवार को भी जारी ......। पहले दिन सूरत के होटल में ठहरे 40-45 विधायक बुधवार सुबह 6 बजे गुवाहाटी एयरलिफ्ट कर ले जाए गए हैं। इसमें 7 विधायक निर्दलीय हैं। विधायकों को स्पेशल फ्लाइट से ले जाया गया। गुवाहाटी के होटल रेडिसन में बैठे एकनाथ शिंदे के सरकार और पूरी शिवसेना पर दावा ठोंकने के बाद मुंबई के सीएम हाउस मैं बैठे उद्धव ने फेसबुक लाइव किया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि,''''अगर एकनाथ शिंदे आकर बोल दें तो मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। सब लोगों (MLA) ने मेरा समर्थन किया लेकिन अपने ही लोगों (MLA) ने समर्थन नहीं किया। अगर मेरे खिलाफ एक भी वोट विरोध में जाता है तो मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं| वही ,''एकनाथ शिंदे ने कहा हैं कि उनके पास 46 विधायकों का समर्थन है|
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिंदे को सामने आकर बात रखने का ऑफर दिया तो शिंदे ने ट्वीट कर जवाब दिया,''पार्टी और शिवसैनिकों के अस्तित्व के लिए अस्वाभाविक मोर्चे से बाहर निकलना जरूरी है। महाराष्ट्र के हित में अब निर्णय लेने की जरूरत है।
दिनभर चले घटनाक्रम के बाद देर रात मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मातोश्री में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास वर्षा बंगला छोड़ दिया है। तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि सरकारी आवास 'वर्षा' से उनका सामान ले जाया जा रहा है। वो अपने परिवार के साथ वर्षा से मातोश्री शिफ्ट हो गए हैं|
उद्धव ठाकरे VS एकनाथ शिंदे: live update
भाजपा विपक्षी सरकार को बर्दाश्त नहीं कर सकती: CM बघेल
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि,' BJP बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कि विपक्ष की सरकार चले और इसलिए वो तोड़फोड़ करने में लगे हुए हैं। वह पहले गुजरात और फिर असम गए...पर्दे के पीछे यही लोग हैं, ये लोग लगातार कर्नाटक,राजस्थान और मध्य प्रदेश में लगे हुए हैं| ये लोग कभी ED, कभी IT और कभी फोन टैपिंग गैरकानूनी रूप से करा रहे हैं|
छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा कि,''छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके भी (NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए) कोशिश कर रही थी लेकिन उनकी पृष्ठभूमि कांग्रेस की थी और कांग्रेस के पहले विधायक थी...इसलिए उन्हें मौका नहीं मिला|
'11:17 PM · Jun 22, 2022: आदित्य ठाकरे ने विक्ट्री साइन दिखाया
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मातोश्री पहुंचने के बाद विक्ट्री साइन दिखाया।
'11:15 PM · Jun 22, 2022
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सीएम आवास से निकलकर अपने घर 'मातोश्री' पहुंचे। उद्धव ठाकरे ने मुंबई में घर 'मातोश्री' के बाहर जमा हुए शिवसेना समर्थकों का अभिवादन किया।
'10:15 PM · Jun 22, 2022
महाराष्ट्र के सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे अपनी मां रश्मि ठाकरे और भाई तेजस ठाकरे और अपने पिता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ मुंबई में वर्षा बंगला आवास छोड़ा।
'10:15 PM · Jun 22, 2022" : उद्धव ठाकरे ने वर्षा बंगला छोड़ा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपना सरकारी आवास 'वर्षा' को छोड़ दिया है और वो अपने पारिवारिक घर मातोश्री की ओर रवाना हो गए हैं| उद्धव ठाकरे ने जब सरकारी बंगला छोड़ा तो वहां हजारों शिवसेना कार्यकर्ताओं का हुजूम था, जो उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहा था
09:21 PM · Jun 22, 2022:
असम के गुवाहाटी के एक होटल में चार और बागी विधायक पहुंचे। गुवाहाटी के एक होटल में बागी शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे विधायकों के साथ बैठक कर रहे है।
09:15 PM · Jun 22, 2022: उद्धव ठाकरे 'CM हैं और रहेंगे
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,''मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी हैं और रहेंगे। फ्लॉर ऑफ द हाउस पर अगर मौका मिला तो हम बहुमत साबित करके दिखाएंगे|
08:31 PM · Jun 22, 2022: पिछले ढाई वर्षों में शिवसैनिकों को भारी नुकसान हुआ
शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, "पार्टी के अस्तित्व के लिए अप्राकृतिक गठबंधन से बाहर निकलना जरूरी है। ''पिछले ढाई वर्षों में, महा विकास आघाडी सरकार ने केवल घटक दलों को फायदा पहुंचाया, और शिवसैनिकों को भारी नुकसान हुआ। जबकि घटक दल मजबूत होते गए तो वहीं शिवसेना की ताकत कम होती चली गई|
08:01 PM · Jun 22, 2022
उद्धव ठाकरे के वर्षा बंगले के बाहर इकट्ठा हुए शिवसेना कार्यकर्ता
शिवसेना कार्यकर्ता मुंबई में अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के वर्षा बंगले के बाहर इकट्ठा हुए।
08:00 PM · Jun 22, 2022
भाजपा का कुछ लेना-देना नहीं: केंद्रीय मंत्री
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि,''''यह जो भी चल रहा है वह शिवसेना का अंदरूनी मामला है, उससे भाजपा का कुछ लेना-देना नहीं है। हम सरकार बनाने का कोई दावा नहीं कर रहे हैं, हम बस इंतज़ार करेंगे। हमारी बात एकनाथ शिंदे से नहीं हुई है| हम पहले से बोल रहे हैं कि हम सरकार गिराने की कोशिश नहीं करेंगे। यह सरकार अपने आप गिरेगी|
07:36 PM · Jun 22, 2022
शरद पवार और मुख्यमंत्री ठाकरे के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली
NCP नेता सुप्रिया सुले ने मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। NCP नेता शरद पवार और मुख्यमंत्री ठाकरे के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली।
07:35 PM · Jun 22, 2022
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, NCP प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले के बीच मुंबई में मुख्यमंत्री के आवास पर बैठक संपन्न हुई।मुंबई में अपने आवास पर NCP प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले के साथ बैठक के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने समर्थकों का अभिवादन करने के लिए बाहर आए।
07:01 PM · Jun 22, 2022: शिंदे के समर्थन में ठाणे में पोस्टर लगाए गए
महाराष्ट्र : शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के समर्थन में ठाणे में पोस्टर लगाए गए।
07:00 PM · Jun 22, 2022: पैसे, केंद्रीय एजेंसियों के बल पर MLA खरीद रही भाजपा
महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर केसी वेणुगोपाल ने कहा,''यह शिवसेना का मामला है और वे इसे हल करेंगे। भाजपा पैसे, केंद्रीय एजेंसियों के बल पर MLA खरीद रही है। कांग्रेस की विधायक दल की बैठक में सब विधायक मौजूद थे। देश में 27 जून को सारे विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करेंगे|
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल का कहना है कि कांग्रेस 27 जून को अपने-अपने राज्यों के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अग्निपथ योजना के खिलाफ पार्टी के विधायकों, सांसदों और नेताओं के नेतृत्व में 'सत्याग्रह' विरोध प्रदर्शन करेगी।
6:28 PM · Jun 22, 2022
उद्धव ठाकरे के आवास पर पहुंचे शरद पवार
NCP प्रमुख शरद पवार, सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर पहुंचे।
06:06 PM · Jun 22, 2022
शिवसेना कभी हिंदुत्व से दूर नही रही और ना कभी रहेगी
महाराष्ट्र CM उद्धव ठाकरे ने कहा,''मेरी तबीयत खराब होने के चलते मैं लोगों से नहीं मिल रहा था लेकिन अब मैं लोगों से मिल रहा हूं। मैंने पहली कैबिनेट मीटिंग अस्पताल से की थी। शिवसेना कभी हिंदुत्व से दूर नही रही और ना कभी रहेगी|
उद्धव ठाकरे ने कहा,''खबरें चल रही हैं कि शिवसेना के कुछ विधायक गायब हैं। आज सुबह कमल नाथ और शरद पावर का कॉल आया था और उन्होंने मुझपर विश्वास दिखाया है लेकिन मेरे लोग ही सवाल उठा रहे हैं तो मैं क्या करूँ? सूरत और दूसरी जगह जाने से अच्छा मेरे सामने आकर बोलते तो बेहतर था|
06:05 PM · Jun 22, 2022
मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार हूं
CM ठाकरे ने कहा,'अगर एकनाथ शिंदे आकर बोल दें तो मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। सब लोगों (MLA) ने मेरा समर्थन किया लेकिन अपने ही लोगों (MLA) ने समर्थन नहीं किया। अगर मेरे खिलाफ एक भी वोट विरोध में जाता है तो में मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं|
05:40 PM · Jun 22, 2022
थोड़े देर में मीडिया को ब्रीफ करेंगे शिंदे
महाराष्ट्र शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे आज शाम गुवाहाटी के असम में मीडिया को ब्रीफ करेंगे।
04:03 PM · Jun 22, 2022
शिंदे ने भारत गोगावाले को नियुक्त किया नया चीफ व्हिप
एकनाथ शिंदे ने भरत गोगावाले को शिवसेना विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त कर दिया है। शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे ने सीएम उद्धव ठाकरे की ओर से आज शाम को बुलाई गई पार्टी विधायकों की बैठक को "अवैध" बताया है| शिवसेना ने व्हिप जारी कर बुधवार शाम 5 बजे पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई थी। उससे पहले एकनाथ शिंदे ने पार्टी व्हिप को अवैध बता चीफ व्हिप सुनील प्रभु को हटाने की घोषणा कर दी।
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, "भारत गोगावाले को शिवसेना विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। इसलिए आज शाम विधायक दल की बैठक के संबंध में सुनील प्रभु द्वारा जारी आदेश अवैध है।"
शिंदे गुट ने राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव
शिवसेना विधायक दल का प्रस्ताव पारित हुआ, जिसमें 34 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। एकनाथ शिंदे 2019 में सर्वसम्मति से शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए थे और अब भी वे शिवसेना विधायक दल के नेता बने रहेंगे। भारत गोगावाले को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। एकनाथ शिंदे के शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में बने रहने को लेकर 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाले शिवसेना विधायक दल के प्रस्ताव को राज्यपाल के पास भेजा गया है।
04:00 PM · Jun 22, 2022: विधायकों को लेकर एक चार्टर्ड फ्लाइट गुवाहाटी रवाना
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और 4 विधायकों को लेकर एक चार्टर्ड फ्लाइट गुवाहाटी, असम के लिए रवाना हुई। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
03:15 PM · Jun 22, 2022: पद का प्रलोभन और पैसे की राजनीति करती है भाजपा
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि,;मेरी अभी शरद पवार से बात हुई है, उन्होंने मुझे कहा कि NCP भी महा विकास अघाडी को समर्थन देती रहेगी...भाजपा पद का प्रलोभन और पैसे की राजनीति करती है। ये देश के भविष्य को खत़रे में डाल रही है|
03:05 PM · Jun 22, 2022: शिवसेना ने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया
कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद शिवसेना ने अपने सभी विधायकों को व्हिप जारी किया। शाम पांच बजे सभी को उद्धव के आधिकारिक आवास वर्षा पर पहुंचने का फरमान सुनाया गया है। अगर कोई विधायक नहीं पहुंचता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।
03:00 PM · Jun 22, 2022: महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक समाप्त
महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में आठ मंत्री शामिल नहीं हुए।
महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक के बाद कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि,''नियमित विषयों जैसे कोविड की स्थिति आदि पर चर्चा हुई...(महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट) इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई
राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता असलम शेख ने कहा कि कैबिनेट में हमारे एजेंडे में जो मुद्दे थे सिर्फ उसी पर चर्चा हुई। इसके अलावा किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई.... अब किसके पास क्या संख्या है ये तो मुझे नहीं पता|
02:15 PM · Jun 22, 2022
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,''जब इस प्रकार की स्थिति किसी राज्य में बनती है तो ये इतिहास है कि विधानसभा भंग की जाती है। महाराष्ट्र की स्थिति कुछ ऐसी ही बनी हुई है। मुझे विश्वास है कि शिवसेना के जो विधायक गुवाहाटी में बैठे हैं वो सोचेंगे और परिवार में वापस दाखिल होंगे| जो भी करना है उसका निर्णय महाविकास अघाड़ी एक साथ लेगी लेकिन जब तक विधायक मुंबई में नहीं आते हैं तब तक कोई निर्णय नहीं होगा|
01:25 PM · Jun 22, 2022: उद्धव ठाकरे कोविड पॉजिटिव
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि, मुझे उद्धव ठाकरे से मिलना था लेकिन वे कोविड पॉजिटिव हो गए। मेरी फोन पर लंबी बात उनसे हुई है। मैंने आश्वस्त किया है कि कांग्रेस के सभी विधायक महा विकास अघाडी की सरकार का समर्थन करेंगे| उन्हें(उद्धव ठाकरे) विश्वास है कि शिवसेना के विधायक उनका साथ देंगे। जो बहुत से लोग चले भी गए हैं, वे ग़लतफहमी में गए हैं, उनका ये विश्वास है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा बर्खास्त करने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है|
01:20 PM · Jun 22, 2022: कांग्रेस के सभी विधायक साथ
कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि,हमारे जो 44 विधायक हैं, वे सभी हमारे साथ में हैं। कुछ जगह ग़लत ख़बर आ रही है, मैं विनती करता हूं ऐसी ग़लत ख़बर न फैलाएं|
01:00 PM · Jun 22, 2022: भाजपा बौखलाई हुई है...
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि,एक चलती हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश है। ये साफ हो रहा है कि भाजपा बौखलाई हुई है कि कैसे औरों के साथ शिवसेना की सरकार चला रही है। लोकतंत्र पर महाराष्ट्र में भी हमला हो रहा है|
12:09 PM · Jun 22, 2022:
भाजपा के लोग हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिरा रहे हैं
महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक संकट पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि,'ये कहां की प्रक्रिया है, राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग करते हैं। पहले मध्य प्रदेश फिर राजस्थान, उस समय से ही महाराष्ट्र इनके टारगेट पर चल रहा था। अंदर ही अंदर षड्यंत्र किया, वो षड्यंत्र बाहर आ गया। देश देख रहा हैं।| कल्पना कीजिए अगर हमारी सरकार को विदेशी मुल्क गिराने लग जाएं, तो देश का क्या होगा। आज ये लोग(भाजपा) हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिरा रहे हैं। कानून व्यवस्था खराब हो गई है। 10 करोड़, 20 करोड़, 30 करोड़ जितना भी पैसा देकर अपनी तरफ कर रहे हैं, मजाक बना रखा है|
11:10 AM जून 22, 2022
ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता ही न जाएगी: संजय राउत
महाराष्ट्र में सियासी संकट पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता ही न जाएगी। उन्होने कहा कि फिलहाल अच्छे माहौल में बात हो रही है। बढ़ा-चढ़ाकर बातें की जा रही हैं। राउत ने कहा कि पार्टी की प्रतिष्ठा सबसे ऊपर है उसके बाद ही सबकुछ।
11:05 AM जून 22, 2022
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि,'आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है। म.प्र. का उदाहरण आप जानते हैं। ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है। शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे। कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं|
11:00 AM जून 22, 2022: शरद पवार ने उद्धव ठाकरे से की बात
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शरद पवार ने उद्धव ठाकरे से बात की है। हालांकि, दोनों के बीच हुई बातचीत अभी सामने नहीं आई है। वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ बालासाहेब थोराट के आवास पर पहुंचे हैं।
10:50 AM जून 22, 2022
शिंदे के लिए आसान नहीं पार्टी छोड़ना .... हमारे लिए भी आसान नहीं है उनको छोड़ना: संजय राउत
शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि,''एकनाथ शिंदे हमारे बहुत अच्छे मित्र हैं। सालों साल से हम एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। उनके लिए आसान नहीं है पार्टी छोड़ना और हमारे लिए भी आसान नहीं है उनको छोड़ना| हमारी आपस में बात हो रही है। आज सुबह मैंने एकनाथ शिंदे से 1 घंटा बातचीत किया है। जो बात हुई मैंने पार्टी चीफ को बताया है। उनके साथ जो विधायक हैं, उनके साथ भी हमारी बात हो रही है। सभी शिवसेना में हैं शिवसेना में रहेंगे|
10:30 AM जून 22, 2022
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनको कोरोना के हल्के लक्षण हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोरोना के इलाज के लिए आज मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया|
10:09 AM जून 22, 2022
महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता जयंत पाटिल मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे। गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल मुंबई में NCP प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे।
09:00 AM जून 22, 2022
कमलनाथ की मौजूदगी में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी
प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ की मौजूदगी में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में 43 विधायक मौजूद रहेंगे|कमलनाथ और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने की संभावना: महाराष्ट्र कांग्रेस सूत्र
08:40 AM जून 22, 2022
बागी एकनाथ शिंदे गूट मुंबई -वाया - सूरत -वाया -गुवाहाटी: 40 विधायकों के साथ गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में शिंदे
महाराष्ट्र के विधायकों का एक समूह गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल में पहुंचा। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी पहुंचने पर कहा कि यहां 40 विधायक मौजूद हैं। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के विधायकों के पहुंचने से पहले राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज सुबह गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल का दौरा किया, जहां महाराष्ट्र से आए विधायक ठहरे हैं।
08:20 AM जून 22, 2022: असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने होटल का दौरा किया
गुवाहाटी हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के विधायकों के आगमन से पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज सुबह गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल का दौरा किया थी। इसी होटल में विधायक ठहरे हुए हैं।
07:40 AM जून 22, 2022: 40 बागी विधायक गुवाहाटी.....
सत्तारूढ़ शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बुधवार को दावा किया कि उनके साथ 40 बागी विधायक असम के गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। शिंदे ने कहा, यहां 40 विधायक मेरे साथ मौजूद हैं। अतिरिक्त 10 विधायक जल्द ही मेरे साथ जुड़ेंगे। मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि हम दिवंगत बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना को जारी रखने के इच्छुक हैं।
सूरत से गुवाहाटी आए MLs को लेने आया : असम बीजेपी विधायक
गुवाहाटी में बीजेपी विधायक सुशांत बोरगोहेन मैं यहां इन्हें (सूरत से गुवाहाटी आए विधायक) लेने आया हूं। मैं व्यक्तिगत रिश्ते की वजह से इन्हें यहां लेने आया हूं। मैंने गिनती नहीं की हुई है कि कितने विधायक यहां आए हुए हैं। मु्झे उन्होंने अपने कार्यक्रम के बारे में नहीं बताया है|
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा,,"40 विधायक यहां मौजूद हैं और हम सब बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व और उनकी भूमिका को आगे ले जाना चाहते हैं|
07:05 AM जून 22, 2022: गुवाहाटी पहुंचे शिवसेना विधायक
असम: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और अन्य पार्टी विधायक गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचे। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के साथ पार्टी के 34 विधायक और 7 निर्दलीय विधायक गुवाहाटी पहुंचे। बता दें कि इससे पहले सोमवार की देर रात शिंदे शिवसेना के कई विधायकों के साथ मुंबई से निकलकर गुजरात के सूरत शहर के एक होटल में रुके थे।
07:00 AM जून 22, 2022: 'कांग्रेस, NCP, शिवसेना में अशांति
BJP राष्ट्रीय महासचिव और महाराष्ट्र प्रभारी सीटी रवि ने कहा,''कांग्रेस, NCP, शिवसेना में अशांति है। हमने धोखा देने का काम नहीं किया धोखा देने का काम महाविकास अघाड़ी ने किया है। 2019 से लेकर आज तक उन्होंने जनता के हित में क्या काम किया है?...विधायक कहां गए ये महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मंत्री आदित्य ठाकरे जी से पूछना चाहिए। एकनाथ शिंदे जनता लीडर है उनके मन में क्या है ये मुझे नहीं पता|
बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को नहीं छोड़ा है और नहीं छोड़ेंगे
गुजरात के सूरत हवाई अड्डे पर शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा,हमने बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को नहीं छोड़ा है और नहीं छोड़ेंगे। हम बालासाहेब के हिंदुत्व का अनुसरण कर रहे हैं और इसे आगे भी ले जाएंगे|
2:46 AM · Jun 22, 2022
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के साथ पार्टी के 34 विधायक और 7 निर्दलीय विधायक गुवाहाटी जाने के लिए सूरत एयरपोर्ट पहुंचे।