मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

J&K के बांदीपोरा में प्रवासी मजदूर की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या, पीड़ित भाई ने सुनाई दास्तां

बांदीपोरा: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में आतंकवादियों ने गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात एक प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज की गोली मारकर हत्या कर दी। सोदनारा सुंबल में बिहार के एक प्रवा…

J&K के बांदीपोरा में प्रवासी मजदूर की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या, पीड़ित भाई ने सुनाई दास्तां
J&K के बांदीपोरा में प्रवासी मजदूर की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या, पीड़ित भाई ने सुनाई दास्तां | फ़ोटो: TVL News

बांदीपोरा:  जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में आतंकवादियों ने गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात एक प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज की गोली मारकर हत्या कर दी। सोदनारा सुंबल में बिहार के एक प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक प्रवासी मजदूर था, जो बिहार के मधेपुरा जिले का रहने वाला था। मृतक के पिता का नाम मोहम्मद जलील है।'



मोहम्मद अमरेज का भाई ने कहा,''हम दोनो भाई सो रहे थे तभी मेरे भाई (मोहम्मद अमरेज) ने मुझे उठाकर बोला कि फायरिंग हो रही है लेकिन मैंने बोला कि ये होता रहता है, सो जा। 



पीड़ित भाई ने कहा,'';थोड़ी देर बाद मैंने देखा कि भाई वहां सोया नहीं था| मै उसे ढूंढने गया तो देखा कि वो खून से लथपथ था। मैंने सेना को फोन किया और हम उसे हजिन ले गए जहां से उसे श्रीनगर ले जाने के लिए बोला लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया|



कश्मीर जोन पुलिस ने कहा,';मध्य रात में आतंकवादियों ने बांदीपोरा में एक बिहार के प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज पर गोलीबारी की, हादसे में मजदूर घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए सुंबल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई | 



बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा,';जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों द्वारा बिहार के अमरेज की गोली मारकर हत्या की घटना दुःखद है। मृतक के निकटतम आश्रित को 2 लाख रू० दिए जाएंगे। दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को मृतक के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पहुंचाने हेतु समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया|




राजौरी आर्मी कैंप पर हुए 'फिदायीन' हमले में 4 जवान शहीद

 बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के राजौरी के दारहाल इलाके के परगल में आतंकियों ने एक आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला कर दिया| आतंकियों के हमले में 4 जवान शहीद हो गए| भारतीय सेना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार सुबह दो आतंकवादियों द्वारा किए गए एक 'फिदायीन' हमले में घायल हुए राइफलमैन निशांत मलिक ने दम तोड़ दिया, जिससे कुल सुरक्षा बलों के हताहत होने की संख्या चार हो गई।



जम्मू और कश्मीर व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया,''राजौरी के परगल में लड़ते हुए और 2 आतंकवादियों को मार गिराने के दौरान घायल हुए राइफलमैन निशांत मलिक ने अपनी जान गंवा दीा| आतंकियों के हमले में 4 जवानों ने वीरगति को प्राप्त किया, जिनकी पहचान सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, इफलमैन मनोज कुमार, राइफलमैन लक्ष्मणन डी और इफलमैन निशांत मलिक के रूप मे हुई है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।