नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर में CISF के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला हमला कर दिया है| CISF ने आतंकी हमले में जवाबी कार्रवाई की"| जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए हैं। इस दौरान एक जवान शहीद हो गया और दस घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है| घायलों को उपचार के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। दोनों आतंकी जैश-ए- मोहम्मद संगठन से जुड़े हुए थे। यह मुठभेड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांबा दौरे से दो दिन पहले हुई है|
जम्मू के चड्ढा कैंप के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे CISF के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला किया।24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू यात्रा से दो दिन पहले,15 कर्मियों को ले जा रहे CISF के वाहन पर आज सुंजवां इलाके के पास आतंकवादियों ने हमला किया| इसके बाद, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान CISF के एक ASI शहीद हो गया|
CISF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान CISF के एक ASI की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू के सुंजवां इलाके के पास हुई मुठभेड़ में कुल दो आतंकवादी मारे गए हैं।
जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा कि,''अब तक 2 आतंकवादी मारे गए हैं, 2 एके-47 राइफल, हथियार और गोला-बारूद, सैटेलाइट फोन और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं जिसकी जांच की जा रही है। ऐसा लगता है कि वे 'फिदायीन' हमलावर थे। अभी ऑपरेशन जारी है|
जम्मू-कश्मीर के DGP ने कहा कि,''ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाने के लिए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती दस्ते के 2 आतंकवादी मारे गए। दोनों पाक आतंकियों ने सुसाइड जैकेट पहनी थी। यह जम्मू में शांति भंग करने और क्षेत्र में PM के दौरे को बाधित करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है|