सीतापुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव के बीच चल रही तल्खी के बीच वह शुक्रवार को जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मिलने पहुंचे। यह मुलाकात करीब सवा घंटे तक चली। सीतापुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है| उन्होंने कहा,''"अखिलेश अगर चाहते तो आजम खान जेल से बाहर होते"| आजम भाई के लिए सपा ने संघर्ष नहीं किया|
समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव ने कहा,''"इस समय विधानसभा में आजम खां से वरिष्ठ सदस्य कोई नहीं है। वो लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं लेकिन समाजवादी पार्टी आजम भाई की मदद करती हुई या संघर्ष करती हुई नहीं दिख रही है, ये दुर्भाग्य की बात है|
शिवपाल ने कहा, 'इतने सीनियर नेता होने के बावजूद भी आजम भाई की मदद नहीं हो पा रही है, सपा भी कोई संघर्ष करते हुए दिख नहीं रही है, इतने छोटे-छोटे झूठे मुकदमों पर भी आंदोलन नहीं किया गया, लोकसभा से लेकर राज्यसभा तक सब जगह मुद्दा उठाया जाना चाहिए था|
शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, 'आजम भाई सपा के फाउंडिंग मेंबर हैं, लेकिन उनकी मदद करती सपा दिख नहीं रही है...| नेताजी का प्रधानमंत्रीजी बहुत सम्मान करते हैं, ऐसे में उनके (पीएम) सामने भी आजम भाई का मसला उठाया जाना चाहिए था| आजम भाई लोकसभा के भी सदस्य थे|