अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिस कांस्टेबल सज्जाद अहमद मलिक की पत्नी और बेटी पर बरसाई गोलियां, अस्पताल में इलाज जारी
अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के वेरीनाग में आतंकवादियों ने पुलिस कांस्टेबल सज्जाद अहमद मलिक की पत्नी और बेटी पर गोलियां चलाईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिला…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिस कांस्टेबल सज्जाद अहमद मलिक की पत्नी और बेटी पर बरसाई गोलियां, अस्पताल में इलाज जारी | फ़ोटो: TVL News
अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के वेरीनाग में आतंकवादियों ने पुलिस कांस्टेबल सज्जाद अहमद मलिक की पत्नी और बेटी पर गोलियां चलाईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर कोकागुंड वेरीनाग इलाके में आतंकियों ने मंगलवार की रात पुलिस कर्मी सज्जाद अहमद के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बेटी को गोली मार दी।
घायलों को अनंतनाग जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। घटना के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश में पूरे इलाके को घेर लिया है। पुलिस ने घटना के पीछे आतंकी संगठन जैश हाथ बताया है। एक हमलावर की शिनाख्त नाटीपोरा इलाके के मुफ्ती अल्ताफ के रूप में की गई है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया,''प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों में से एक की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी मुफ्ती अल्ताफ के रूप में हुई है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।