मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रायबरेली: पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

रायबरेली: रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के कनकापुर में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी।घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने फतेहपुर-लखनऊ मार्ग जाम करने की को…

रायबरेली: पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
रायबरेली: पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के कनकापुर में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी।घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने फतेहपुर-लखनऊ मार्ग जाम करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।



बताया गया कि पूरे परगहीन मजरे चोरहिया के रहने वाले भीम भैरो सिंह 25 पुत्र भुवन विक्रम सिंह को गत 15 जुलाई को गांव के ही लोगो ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज कानपुर में चल रहा था जहाँ उसकी आज मौत हो गई। 



मृतक की मां ने बताया कि कनकापुर गांव के रहने वाले सूरज सिंह व अमन सिंह तथा कुलदीप पण्डित ने अपने ट्यूबबेल में धोखे से बुला कर मारा पीटा था और करीब तीन घन्टे तक बंधक बना रखा था। उसने जब 112 पर फोन किया। तो उसका पुत्र बंधक मुक्त हो सका था। 15 जुलाई के बाद से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही न होने के कारण नाराज ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर कार्यवाही की मांग की। 




रोड जाम होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने मृतक के परिजनों को जब उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया तो  ग्रामीणों ने लालगंज-फतेहपुर मार्ग से जाम हटा लिया।





रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।