पुलवामा में आतंकी हमला: गदूरा इलाके में आतंकियों ने मजदूरों पर फेंका ग्रेनेड, बिहार के एक मजदूर की मौत, दो अन्य घायल
पुलवामा: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पुलवामा के गदूरा इलाके (Gadoora area) में आतंकियों ने मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका। इस आतंकी घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें4 बार पढ़ा गया
पुलवामा में आतंकी हमला: गदूरा इलाके में आतंकियों ने मजदूरों पर फेंका ग्रेनेड, बिहार के एक मजदूर की मौत, दो अन्य घायल | फ़ोटो: TVL News
पुलवामा: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पुलवामा के गदूरा इलाके (Gadoora area) में आतंकियों ने मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका। इस आतंकी घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पुलवामा के सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम(पुलिस, सेना और सीआरपीएफ) ने अभियान शुरू किया है।
आतंकी हमले में मरने वाले मजदूर की पहचान बिहार के परसा निवासी मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई है। घायलों की पहचान बिहार के रामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल के रूप में हुई है। दोनों की हालत स्थिर है|
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया, " पुलवामा के गदूरा इलाके में आतंकियों ने मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका। इस आतंकी घटना में बिहार के रहने वाले एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।