सारण: बिहार के सारण जिले के छपरा में गुरुवार को ज़हरीली शराब पीने से तीन और लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग बीमार हैं।वहीँ कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई हैं| मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है| विदित हो कि मंगलवार, 2 अगस्त को ही छपरा के पानापुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई थी।
सारण के DM राजेश मीणा ने बताया,"गांव में इलाके में मेडिकल टीम भेजी गई है। हर घर की तलाशी होगी|
मृतकों में अमनौर थाना क्षेत्र के धोलाहि पंचायत के भाथा गांव निवासी पारस महतो का 35 वर्षीय पुत्र चंदन महतो तथा काशी महतों का 70 वर्षीय पुत्र कमल महतो बताए गए हैं। तीसरे शख्स का नाम अभी पता नहीं चल सका है|
वही आंखों की रोशनी गवांने वालों में सकलदीप महतो, भरोसा महतो, उपेन्द्र महतो, धनी महतो, चंदेश्वर महतो, देवा नंद महतो, प्रेम महतो, सुपन महतो, अखिलेश महतो, लखन महतो, भोली महतो आदि शामिल हैं।