मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जम्मू-कश्मीर की टीवी कलाकार अमरीन भट के दोनों हत्यारे अवंतीपोरा एनकाउंटर में ढेर, लश्कर के कमांडर के निर्देश पर की थी टीवी कलाकार की हत्या

श्रीनगर: कश्मीरी टीवी अभिनेत्री अमरीन भट की हत्या में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को कश्मीर के अवंतीपोरा में मार गिराया गया है| अवंतीपोरा मुठभेड़ में दिवंगत कलाकार अमरीन भट के दोनों हत्यारो…

जम्मू-कश्मीर की टीवी कलाकार अमरीन भट के दोनों हत्यारे अवंतीपोरा एनकाउंटर में ढेर, लश्कर के कमांडर के निर्देश पर की थी टीवी कलाकार की हत्या
जम्मू-कश्मीर की टीवी कलाकार अमरीन भट के दोनों हत्यारे अवंतीपोरा एनकाउंटर में ढेर, लश्कर के कमांडर के निर्देश पर की थी टीवी कलाकार की हत्या | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर: कश्मीरी टीवी अभिनेत्री अमरीन भट की हत्या में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को कश्मीर के अवंतीपोरा में मार गिराया गया है| अवंतीपोरा मुठभेड़ में दिवंगत कलाकार अमरीन भट के दोनों हत्यारों (LeT आतंकवादी) से कल यानी गुरुवार रात मुठभेड़ हो गई थी|  एनकाउंटर में दोनों आतंकियों को गुरुवार/शुक्रवार रात मार गिराया गया है।



जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या में शामिल लश्कर-ए-तैयबा (LET) के 2 आतंकवादी अवंतीपोरा में देर रात मुठभेड़ में मारे गए।  मारे गए दोनों स्थानीय आतंकवादियों की पहचान शाहिद मुश्ताक भट और फरहान हबीब के रूप में हुई है। 



IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया,''टीवी कलाकार अमरीन भट की जघन्य हत्या का मामला 24 घंटे में सुलझाया गया है... कश्मीर घाटी में 3 दिनों में 10 आतंकवादी मार गिराए गए हैं जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के 3 और लश्कर-ए-तैयबा के 7 आतंकवादी मारे गए हैं|



IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया,''उन्होंने (शाहिद मुश्ताक भट और फरहान हबीब) लश्कर के कमांडर लतीफ के निर्देश पर टीवी कलाकार अमरीन भट को मारा था। एक एके 56 राइफल, 4 मैगजीन और एक पिसतौल बरामद की गई है|


https://www.thevirallines.net/jammu-and-kashmir-news-terrorists-shot-dead-jammu-and-kashmirs-tv-artist-amrin-bhat-in-budgam 


IGP ने बताया,''कल रात में दो एनकाउंटर हुए हैं जिसमें एक सौरा इलाके में हुआ है। श्रीनगर पुलिस को खबर मिली थी कि लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी साउथ कश्मीर से यहां आए हुए हैं। श्रीनगर पुलिस की टीम ने इस पर आगे की कार्रवाई करते हुे दोनों को मार गिराया| दूसरा एनकाउंटर अवंतीपोरा में हुआ है जिसमें दोनों आतंकवादी मारे गए हैं। ये मामला अमरीन भट से जुड़ा हुआ था। पिछले 3 दिन में 10 आतंकवादी मारे गए हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।