बारामूला: कांग्रेस छोड़ने के 15-16 दिनों बाद गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि वह 10 दिनों के भीतर एक नए राजनीतिक दल की घोषणा करेंगे। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आयोजित जनसभा में गुलाम नबी आजाद ने कहा,''हम 10 दिन में नई पार्टी का ऐलान करेंगे| 73 वर्षीय नेता गुलाम नबी आजाद कई बार कांग्रेस के आंतरिक कामकाज के बारे में मुद्दों को उठाने के बाद पिछले महीने 26 अगस्त 2022 को ग्रैंड ओल्ड पार्टी से बाहर हो गए थे।
बारामूला में गुलाम नबी आजाद ने कहा,''हम 10 दिन में नई पार्टी का ऐलान करेंगे| जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके समर्थक कई गुना बढ़ गए हैं
कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को कहा था,'जम्मू में 30-35 विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों के लगभग 400 लोगों से मुलाकात हुई। उन्होंने अपना समर्थन दिया है और उन्होंने कहा कि मैं जो भी पार्टी बनाऊंगा, वे उसका हिस्सा बनेंगे|
यह भी पढ़ें:महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का 'गुजरात बंद':
यह भी पढ़ें: गुलाम अली जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के लिए मनोनीत
यह भी पढ़ें: अब छत्तीसगढ़ में शुरू होगी 'मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना'