मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: युवक ने 'काटा' दोस्त का 'गुप्तांग'

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिविल लाइंस इलाके के एक होटल में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपने 30 वर्षीय 'दोस्त' का गुप्तांग काट दिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित दोनों बरेली न…

उत्तर प्रदेश: युवक ने 'काटा' दोस्त का 'गुप्तांग'
उत्तर प्रदेश: युवक ने 'काटा' दोस्त का 'गुप्तांग' | फ़ोटो: TVL News

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिविल लाइंस इलाके के एक होटल में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपने 30 वर्षीय 'दोस्त' का गुप्तांग काट दिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित दोनों बरेली नगर निगम (बीएमसी) में संविदा कर्मचारी हैं। घटना शनिवार को हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एक साल पहले ही इस युवक के संपर्क में आया था।



पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने कहा, कुछ महीने पहले वह मुझे एक होटल में ले गया, वहां गंदी हरकतें की और आपत्तिजनक स्थिति में मेरा वीडियो शूट किया, फिर मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। तब से उसने कई मौकों पर पैसे लिए हैं। शनिवार को दोनों व्यक्ति एक होटल में मिले थे, जहां उसने पीड़ित से अपने मोबाइल फोन से उस वीडियो को हटाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना।



पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने पहले आरोपी पर हमला किया और बाद में जवाबी कार्रवाई में आरोपी ने किसी धारदार चीज से उसका गुप्तांग काट दिया। 



थाना प्रभारी (एसएचओ) कोतवाली थाना हिमांशु निगम ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच जारी है और आगे की जांच के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है। जल्द ही संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।