मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री ने जामनगर में WHO के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक केंद्र का किया उद्घाटन, कहा- वेलनेस ही जीवन में 'अंतिम 'लक्ष्य होना चाहिए

जामनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक केंद्र का उद्घाटन किया। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जामनग…

प्रधानमंत्री ने जामनगर में WHO के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक केंद्र का किया उद्घाटन, कहा- वेलनेस ही जीवन में 'अंतिम 'लक्ष्य होना चाहिए
प्रधानमंत्री ने जामनगर में WHO के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक केंद्र का किया उद्घाटन, कहा- वेलनेस ही जीवन में 'अंतिम 'लक्ष्य होना चाहिए | फ़ोटो: TVL News

जामनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक केंद्र का उद्घाटन किया। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  इस दौरान PM मोदी ने कहा,''मैं विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस का विशेष रूप से आभारी हूं। उन्होंने भारत की प्रशंसा में जो शब्द बोले हैं, मैं हर भारतीय की तरफ़ से उनका धन्यवाद करता हूं|



विश्व स्वास्थ्य संगठन के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''निरोगी रहना, जीवन के सफर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। लेकिन, वेलनेस ही अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। वेलनेस का हमारा जीवन में क्या महत्व है, इसका अनुभव हमने कोविड महामारी के दौरान महसूस किया है|



मोदी ने कहा,';अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से योग प्रचलित हो रहा है और दुनियाभर में लो??ों का मानसिक तनाव कम करने में, मन शरीर, चेतना में संतुलन कायम करने में योग मदद कर रहा है| योग का विस्तार करने में यह नया संस्थान अहम भूमिका निभाएं, यह बहुत आवश्यक है|



केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा,''विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा भारत में पारंपरिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र की स्थापना मानवता के सामने सबसे कठिन समय में भी विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रतिबद्धता की उल्लेखनीय पूर्ति है। कोविड का मुश्किल दौर भी हमें रोक नहीं पाया|



बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा'',मुझे विश्वास है कि पारंपरिक चिकित्सा का ये वैश्विक केंद्र साक्ष्य आधारित अनुसंधान और पारंपरिक चिकित्सा के मानकों के लिए वैश्विक केंद्र बनेगा|



विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेड्रोस एडनॉम ने कहा'','घेब्रेयसस डब्ल्यूएचओ-ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन' कोई संयोग नहीं है। मेरे भारतीय शिक्षकों ने मुझे पारंपरिक दवाओं के बारे में अच्छी तरह से सिखाया और मैं उनका बहुत आभारी हूं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।