मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती स्वाट टीम पर गिरी गाज, पूरी टीम हुई लाइन हाजिर

बस्ती: बस्ती स्वाट टीम पर गिरी गाज। बस्ती स्वाट की पूरी टीम को तत्‍काल प्रभाव से लाइन हाजि कर दिया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने स्वाट टीम को लाइन हाजिर किया। बस्ती स्वाट टीम प्रभारी राज कुमार पांड…

बस्ती स्वाट टीम पर गिरी गाज, पूरी टीम हुई लाइन हाजिर
बस्ती स्वाट टीम पर गिरी गाज, पूरी टीम हुई लाइन हाजिर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती स्वाट टीम पर गिरी गाज। बस्ती स्वाट की पूरी टीम को तत्‍काल प्रभाव से लाइन हाजि कर दिया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने स्वाट टीम को लाइन हाजिर किया। बस्ती स्वाट टीम प्रभारी राज कुमार पांडेय की पूरी टीम हुई लाइन हाजिर। कानून- व्यवस्था के कार्यों में शिथिलता को देखते हुए हुई कार्यवाही।



इससे पहले ,कल यानी सोमवार को परसरामपुर थाने के एसओ आलोक सोनी को एसपी आशीष श्रीवास्‍तव ने तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। उनके स्‍थान पर एसओ कलवारी अरविंद कुमार शाही की तैनाती की गई है।



एसओ परसरामपुर आलोक सोनी को निलंबित करने का कारण कार्य में उदासीनता, अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी रोकथाम न कर पाने, हत्‍या के खुलासे की घटना में परिणामजनक कार्रवाई न कर पाना बताया जा रहा है। पीआरओ सेल के अनुसार इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने उन्‍हें निलंबित कर दिया है।



वहीं दो उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है। कप्‍तानगंज के एसआई शैलेन्‍द्र सिंह को एसएसआई परसरामपुर, परसरामपुर के एसआई गौरव सिंह को एसएसआई कप्‍तानगंज के पद पर स्‍थानांतरित किया गया है। 



बता दें कि परसरामपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार की एसपी को कई शिकायतें मिली थी। इसी बीच एक शराब दुकान के सेल्समैन की भी हत्या हो गई। इस पर्दाफाश नहीं हो पाया था।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।