मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पारस पत्थर के लिए हुआ बाबू लाल का मर्डर: झाड़-फूंक के बहाने बुलाया, पारस पत्थर नहीं मिलने पर आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया, फिर घर जाकर भी बोला धावा..की लूटपाट

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के मुनुंद गांव के बैगा बाबू लाल यादव की हत्या पारस पत्थर के लालच में की गई थी| आरोपियों ने बाबू लाल की हत्या के बाद शव को कटरा जंगल में गड्ढा खोद कर दफन…

पारस पत्थर के लिए हुआ बाबू लाल का मर्डर: झाड़-फूंक के बहाने बुलाया, पारस पत्थर नहीं मिलने पर आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया, फिर घर जाकर भी बोला धावा..की लूटपाट
पारस पत्थर के लिए हुआ बाबू लाल का मर्डर: झाड़-फूंक के बहाने बुलाया, पारस पत्थर नहीं मिलने पर आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया, फिर घर जाकर भी बोला धावा..की लूटपाट | फ़ोटो: TVL News

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के मुनुंद गांव के बैगा बाबू लाल यादव की हत्या पारस पत्थर के लालच में की गई थी| आरोपियों ने बाबू लाल की हत्या के बाद शव को कटरा जंगल में गड्ढा खोद कर दफन कर दिया गया था|  इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बैगा बाबू लाल यादव की हत्या में एक महिला समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है| पुलिस ने बलौदा थाना क्षेत्र के कटरा जंगल में दफन किए गए बाबूलाल के शव को बरामद कर लिया है। 



पुलिस के मुताबिक हत्या का मुख्य कारण पारस पत्थर का लालच है, जिसे आरोपी बाबूलाल के पास होने और उसको पाने की नियत से अपहरण कर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 6 माह पहले बैगा के पास पारस पत्थर होने की शक में उसे हासिल करने की योजना बनाई थी| 

घटना के दिन आरोपी ने अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने के बहाने झाड़-फूंक कराने के लिए बाबू लाल को ले आया| फिर बाबू लाल के पास पारस पत्थर की खोज के बाद कुछ न मिलने पर उसकी हत्या कर दी|



जांजगीर ASP अनिल सोनी ने बताया,''एक महिला ने 9 जुलाई को एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि इनका पति बाबूललाल झाड़-फूंक के सिलसिले में कहीं चला गया है और अभी तक वापस नही आया है। साथ ही एक और मामला दर्ज कराया गया कि रात में ही कुछ व्यक्ति उनके घर आए और चोरी की। नकदी समेत सोने जेवर चोरी किए गए| 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।



ASP अनिल सोनी ने बताया,''पूछताछ में पता चला कि बाबूलाल की हत्या की गई है और दूसरे दिन बाबूलाल के शव को दफना दिया गया। मामले में डकैती और हत्या की धारा और बाकी की धाराओं में एक महिला सहित 10 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है| पुलिस के मुताबिक,''आरोपी बलौदा, बाराद्वार, अकलतरा, कोरबा और पामगढ़ के रहने वाले हैं| जो छह महीना पहले पारस पत्थर को बैगा बाबू लाल यादव से लेने के लिए प्लानिंग कर रहे थे|



घटनाक्रम के मुताबिक, मुनुंद गांव में 8 जुलाई की शाम बैगाई का काम करने वाले बाबू लाल यादव को बलौदा थाना के बिरगहनी गांव का मनबोध यादव अपनी पत्नी के झाड़ फूंक करने के लिए 8 जुलाई की शाम लेकर आया था|  देर रात नहीं लौटने पर बाबूलाल की पत्नी रामवती अपने नाती के साथ सो गई, लेकिन रात 12 बजे कुछ लोग घर को खुलवाने पहुंचे और जैसे ही दरवाजा खुला घर के अंदर घुस गए। रामवती को बंधक बनाकर हाथ बांधा और मुंह में टेप चिपकाया और सो रहे नाती पर पिस्टल तान कर पारस पत्थर के बारे में पूछने लगे।



 देर रात घर के पूजा स्थल और अन्य स्थानों की खुदाई की| जब खुदाई से कुछ नहीं मिला तो घर के पेटी में रखे 30 हजार रुपए और सोना चांदी के सामान ले गए| महिला ने कोतवाली थाना पहुंच कर अपने पति के अपहरण और घर में डकैती होने की सूचना दी|



मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैगा बाबूलाल को अपने साथ ले जाने वाले मनबोध यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसमें आरोपी ने बैगा बाबूलाल का अपहरण करना स्वीकार किया और उसके पास पारस पत्थर होने की सूचना पर पारस पत्थर को पाने के लिए अपने साथियों की मदद से उसके घर की तलाशी करवाई। और बाबू लाल की हत्या के बाद गड्ढा खोद कर दफन करना भी स्वीकार किया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।